मसाला एक्सप्रेस के इस खास एपिसोड में हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे आयुर्वेदिक पौधे के बारे में, जिसे लोग अक्सर अपने घर के गमले में तो लगा लेते हैं, लेकिन उसकी असली ताकत से अनजान रहते हैं. हम बात कर रहे हैं पत्थरचट्टा, जिसे कई जगह मिरेकल लीफ या कलानचो भी कहा जाता है. पत्थरचट्टा को आयुर्वेद में खास तौर पर यूरिन इन्फेक्शन, पेशाब में जलन, किडनी स्टोन, जोड़ों के दर्द, सूजन, पेट की जलन और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उपयोगी माना गया है. इस वीडियो में आप जानेंगे कि पत्थरचट्टा क्या है, इसके फायदे क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है और घर पर इसे आसानी से कैसे उगाया जा सकता है.
और पढ़ें