योग दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बताया कैसे योग बना रहा दुनिया को स्वस्थ और मजबूत

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 21 Jun, 2026 | 04:16 PM

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे. कोलकाता के मशहूर और ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर आयोजित इस भव्य समारोह में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ मिलकर योग किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन सहित 5 प्रमुख आसन किए. इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम खुद लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद की.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़