भोपाल किसान आंदोलन का निकला समाधान! मूंग MSP समेत किन मांगों पर बनी बात, जानिए पूरी डील

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 30 Jul, 2026 | 04:46 PM

मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर कई दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया. सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद कई अहम फैसलों पर सहमति बनी है. सरकार ने अब पात्र किसानों की 60% मूंग MSP पर खरीदने का फैसला किया है. पहले सिर्फ 25% खरीद की व्यवस्था थी. इसके अलावा मूंग खरीद की आखिरी तारीख 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त और स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Jul, 2026 | 04:02 PM

लेटेस्ट न्यूज़