गांव में वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज या कृषि से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस शुरू करने वालों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार की Agriculture Infrastructure Fund यानी AIF योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी मिल सकती है. यह ब्याज राहत अधिकतम 7 साल तक उपलब्ध है और क्रेडिट गारंटी की सुविधा भी दी जाती है. इस वीडियो में जानिए योजना का लाभ किसान, FPO, सहकारी समिति, एग्री स्टार्टअप और अन्य पात्र लोग कैसे उठा सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. आवेदन से पहले आधिकारिक नियम जरूर जांचें.
और पढ़ें