जहां आज भी देश के ज्यादातर हिस्सों में किसान केमिकल खेती कर ज्यादा पैदावार, कम समय में ज्यादा आमदनी कमाने के पीछे भाग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार के दरभंगा जिले का ढाब टोल गांव जैविक खेती की एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है. यहां के किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर अब जैविक सब्जी उत्पादन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और स्थानीय हाट-बाजारों में अपनी उपज बेचकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं. ढाब टोल गांव के किसान रसायनों के न्यूनतम उपयोग के साथ ताजी और हरी सब्जियां उगा रहे हैं. जैविक खेती अपनाने से न सिर्फ उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि आसपास के गांवों के किसान भी इस खेती मॉडल से प्रेरित हो रहे हैं.
और पढ़ें