मॉनसून की एंट्री 26 मई को, समय से 4 दिन पहले शुरू हो जाएगी बारिश.. पढ़ें IMD ने क्या कहा

Monsoon to hit Kerala coast on May 26 : IMD ने मॉनसून एंट्री पर अपने पूर्वानुमान में बताया कि 26 मई को केरल में बारिश शुरू होगी. कहा गया है कि मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आस-पास केरल पहुंचता है और फिर उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के दूसरे हिस्सों को भी कवर करता है. पूर्वोत्तर भारत और दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 15 May, 2026 | 08:50 PM

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में बताया कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को समय से पहले शुरू होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि समय से 4 दिन पहले मॉनसून एंट्री करने जा रहा है.  पिछले 21 वर्षों में IMD का मानसून आगमन पूर्वानुमान काफी सटीक साबित हुआ है. केरल के बाद तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों से होते हुए अन्य तटीय राज्यों में पहुंचेगा. उसके बाद मैदानी राज्यों समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश शुरू होगी.

26 मई को केरल में मॉनसून की एंट्री का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मॉनसून एंट्री पर अपने पूर्वानुमान में बताया कि 26 मई को केरल में बारिश शुरू होगी. कहा गया है कि मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आस-पास केरल पहुंचता है और फिर उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के दूसरे हिस्सों को भी कवर करता है. IMD ने बताया कि जहां एक ओर मॉनसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से अगले एक हफ्ते तक लू से लेकर भीषण लू की चपेट में रहेंगे.

पिछले साल 24 मई को मॉनसून शुरू हुआ था

केरल में मॉनसून की शुरुआत दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है. पिछले साल मॉनसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी. पिछले 21 वर्षों में IMD का मानसून आगमन पूर्वानुमान काफी सटीक साबित हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पहले से ही अनुकूल हैं.

पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश होगी, जिसमें कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. खासकर असम और मेघालय (शुक्रवार को दक्षिणी असम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश सहित), अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: अगले तीन-चार दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे, और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मैदानी हिस्सों में भयंकर लू और गर्मी की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान (18-21 मई के दौरान भीषण), उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

दिल्ली में 44 डिग्री के पार तापमान जाने की संभावना

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और शाम/रात में बहुत हल्की से हल्की बारिश/गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 18 मई तक 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, साथ ही सतह पर तेज हवाएं चलेंगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 May, 2026 | 07:21 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़