यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा.. यहां पर होगी बर्फबारी

छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज कई इलाकों में लू चल सकती है. हालांकि, तापमान अभी से ही 43°C से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है

Kisan India
नोएडा | Updated On: 19 Apr, 2026 | 07:51 AM

Weather Updates: आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. जल्द ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में लू जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अप्रैल तक दिल्ली में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है. इन दिनों आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान करीब 24°C रहेगा. तापमान में यह तेजी से बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी दी है. इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में भीषण लू चल सकती है. अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 45°C के आसपास या उससे ऊपर जा सकता है. वहीं, बिहार में 19 अप्रैल को गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में मौसम साफ और सूखा रहेगा, जिससे तेज धूप पड़ेगी. पछुआ हवाएं चलने से लू जैसे हालात बन सकते हैं. इसलिए लोगों को दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी गई है.

छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया

वहीं, छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज कई इलाकों में लू चल सकती है. हालांकि, तापमान अभी से ही 43°C से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले एक हफ्ते में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. ओडिशा में 19 से 20 अप्रैल, जबकि झारखंड में 19 से 21 अप्रैल के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं. इसके अलावा मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी  गर्मी का असर रहेगा.

इस राज्य में उमस भरा मौसम रहने की संभावना है

साथ ही ओडिशा में 19 से 23 अप्रैल, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 से 23 अप्रैल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 से 21 अप्रैल, और केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में 19 को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ इलाकों में 19 से 20 अप्रैल के बीच गर्म रातों की भी चेतावनी दी है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है. 19 अप्रैल को मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्य और ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है. 20 अप्रैल को भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि बाकी राज्य में मौसम सामान्य और सूखा रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 Apr, 2026 | 07:43 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़