कपास कचरे की कीमत में बढ़ोतरी, 128 रुपये किलो हुआ रेट.. उत्पादन प्रभावित

तमिलनाडु की 250 से अधिक ओपन-एंड स्पिनिंग मिलें कपास कचरे की कीमत 105 से बढ़कर 128 रुपये प्रति किलो होने से संकट में हैं. कच्चे माल की लागत बढ़ने के बावजूद यार्न कीमतें नहीं बढ़ रहीं, जिससे मिलें घाटे में हैं. उद्योग ने पारदर्शी टेंडर प्रणाली और कीमत घटाने की मांग की है.

Kisan India
नोएडा | Published: 13 Feb, 2026 | 10:30 PM

Cotton Production: मिलनाडु की 250 से अधिक ओपन-एंड (OE) स्पिनिंग मिलों का उत्पादन हाल ही में कपास कचरे की कीमत 105 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 128 रुपये प्रति किलो होने से प्रभावित हुआ है. ये मिलें स्पिनिंग मिलों से आने वाले कपास कचरे से ग्रे कॉटन यार्न तैयार करती हैं, जो कोयंबटूर के सोमनूर, पल्दादम, अविनाशी, मंगालम और तिरुपुर-एरोड क्षेत्रों में पावरलूम्स को सप्लाई की जाती हैं. यहां यह यार्न ग्रे कपड़े में बुना जाता है और उत्तर भारत में बेचा जाता है.

दो महीने पहले, स्पिनिंग मिलों ने कॉम्बर नोइल कचरे की कीमत 105 रुपये प्रति किलो रखी थी, जो अब 128 रुपये प्रति किलो कर दी गई है. इस तेज बढ़ोतरी से OE मिलों और पावरलूम बुनकरों को भारी नुकसान हुआ है. OSMA के अध्यक्ष जी. अरुलमोजी ने कहा कि कपास की कीमत पिछले हफ्ते 1,600 रुपये प्रति कैंडी तक गिर गई थी, फिर भी कचरे की बढ़ी कीमत ने पूरे टेक्सटाइल चेन को प्रभावित किया है. OE मिलों ने इसके जवाब में यार्न के दाम बढ़ाए हैं. 20s वेफ्ट यार्न 137 रुपये से 152 रुपये और 20s वार्प यार्न 158 रुपये से 168 रुपये प्रति किलो. इसके चलते OE मिलें भारी घाटे में काम कर रही हैं. अरुलमोजी ने स्पिनिंग मिलों से अपील की है कि वे कचरे की कीमत 20 रुपये प्रति किलो कम करें, ताकि पूरे टेक्सटाइल  चेन में सुचारू संचालन हो सके.

कपास की कीमत 51,000 रुपये प्रति कैंडी तक गिर गई

इसके अलावा तमिलनाडु की स्पिनिंग मिलें कपास कचरे पर 1 रुपये प्रति किलो पैकिंग चार्ज भी वसूल रही हैं, जो देश के अन्य राज्यों में नहीं लिया जाता. अन्य राज्यों में कपास, पॉलिएस्टर या विस्कोस जैसे कच्चे माल पर पैकिंग चार्ज नहीं लगाया जाता. मांग की गई है कि तमिलनाडु की मिलें आगे से बिना पैकिंग शुल्क के ही कपास कचरा बेचें. रीसाइकिल टेक्सटाइल फेडरेशन के अध्यक्ष एम. जयबाल ने कहा कि नवंबर में जब कपास की कीमत  51,000 रुपये प्रति कैंडी तक गिर गई थी, तब भी कपास कचरे की कीमत घटाने के बजाय 107 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये और अब 123-128 रुपये प्रति किलो कर दी गई, खासकर कॉम्बर वेस्ट के लिए. इससे OE मिलों पर भारी आर्थिक दबाव पड़ रहा है और संचालन मुश्किल होता जा रहा है.

वेफ्ट यार्न 148-150 रुपये प्रति किलो थी

उन्होंने कहा कि दिवाली के समय 20s वार्प यार्न की कीमत करीब 165 रुपये प्रति किलो और वेफ्ट यार्न 148-150 रुपये प्रति किलो थी. अब कचरे की कीमत 23 रुपये प्रति किलो बढ़ने के बावजूद मिलों को वार्प यार्न 165 रुपये से कम और वेफ्ट यार्न 155 रुपये से कम में बेचना पड़ रहा है. कच्चे माल की बढ़ी लागत के अनुसार यार्न की कीमत नहीं बढ़ी है, जिससे उत्पादन लागत से कम दाम पर बिक्री करनी पड़ रही है. पिछले तीन महीनों से OE मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि स्पिनिंग मिलों को निर्देश देकर कपास कचरे की बिक्री पारदर्शी टेंडर प्रणाली के जरिए कराई जाए, जैसा कि कापस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) कपास बिक्री में करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Feb, 2026 | 10:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Assam Election 2026 Shivraj Singh Chouhan Visits Tea Garden Workers Farmers Development Modi Government

चुनाव से पहले असम पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चाय किसानों से मिलकर सुनाया विकास का संदेश!

Raisen Rashtriya Krashi Mela Farmers To Learn How To Turn Crop Residue Into Income Check All Three Days Programs And Schedule

‘पराली से पैसा’ बनाना सीखेंगे किसान, कृषि मेला में वैज्ञानिक बदलेंगे किसानों की राह, जानें 3 दिन में क्या-क्या होगा

Summer Cattle Care Tips Napier Jwar Lobia Maize Benefits For Dairy Animals

गर्मियों में मवेशियों को बीमारियों से बचाने का सुपर सीक्रेट! बस खिलाएं ये हरी घास, बंपर होगा दूध उत्पादन

Shivraj Singh Chouhan Attacks Congress Assam Bjp Exposes Wrong Policies On Youth Land And Democracy

असम में शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, युवाओं, जमीन और लोकतंत्र पर गलत नीतियों का BJP ने खोला सच

Haryana Government Gives Major Relief Farmers Providing Compensation Up Rs 50000 For Crop Damage

फसल खराब हुई तो अब मिलेगा 50,000 तक मुआवजा, हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Safflower Cultivation Experiment Successful In Sawai Madhopur Rajasthan Earning Income From Seeds Oil And Petals

राजस्थान में कुसुम की खेती का प्रयोग सफल, परंपरागत फसलें छोड़ रहे किसान, बीज-तेल और पंखुडियों से कमाई