जून में कमोडिटी मार्केट में लौटी रौनक- बढ़ी धनिया, कपास खली और ग्वार गम की कीमतें

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पशु आहार के रूप में कपास खली की मांग बढ़ रही है, और इसी मांग के चलते कारोबारियों ने नए सिरे से खरीदारी शुरू की है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 6 Jun, 2025 | 02:35 PM

जून के पहले हफ्ते में भारतीय कमोडिटी बाजार ने एक बार फिर हलचल दिखाई है. कई जरूरी कृषि उत्पादों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, खासकर धनिया, कपास खली और ग्वार गम में. मांग बढ़ने और सप्लाई सीमित होने के चलते कारोबारियों ने जमकर खरीदारी की है, जिससे इनके भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

धनिया के दाम में उछाल

धनिया की कीमतों में शुक्रवार को 32 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई और यह 7,098 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. यह बढ़ोतरी जुलाई डिलीवरी के वायदा अनुबंध में दर्ज की गई है, जिसमें 13,065 लॉट की ओपन पोजिशन रही. विशेषज्ञों का कहना है कि हाजिर बाजार (स्पॉट मार्केट) में मांग मजबूत है, वहीं उत्पादन क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति आ रही है. इस कारण वायदा बाजार में भी कारोबारी तेजी से खरीदारी कर रहे हैं.

कपास खली की कीमतों में भी हलचल

कपास खली यानी कॉटनसीड ऑयल केक की कीमतें भी शुक्रवार को 10 रुपये की बढ़त के साथ 3,144 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गईं. जून डिलीवरी वाले इस अनुबंध में 45,320 लॉट की ओपन इंटरेस्ट दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पशु आहार के रूप में कपास खली की मांग बढ़ रही है, और इसी मांग के चलते कारोबारियों ने नए सिरे से खरीदारी शुरू की है.

ग्वार गम के भाव में भी तेजी

ग्वार गम की कीमतें 9 रुपये बढ़कर 9,719 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. यह उछाल जुलाई डिलीवरी अनुबंध में दर्ज किया गया है, जहां 37,900 लॉट की ओपन इंटरेस्ट रही. विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में ग्वार गम की मांग बनी हुई है, खासकर एक्सपोर्ट ऑर्डर्स को लेकर. इसी ट्रेंड को देखते हुए कारोबारियों ने अपनी पकड़ मजबूत की है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी