होली से पहले नीतीश सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 25 लाख खातों में पहुंचे 10-10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. इससे 25 लाख महिला लाभार्थियों को फायदा हुआ है. यानी 25 लाख महिला लाभार्थियों के खाते में योजना की राशि पहुंच गई है. वहीं, प्रदेश की महिलाओं ने सरकार के इस कदम पर खुशी जताई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 16 Feb, 2026 | 02:59 PM

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने प्रदेश की 25 लाख महिलाओं को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है. नीतीश सरकार ने सोमवार यानी 16 फरवरी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं. इससे 25 लाख महिला लाभार्थियों को फायदा हुआ है. यानी 25 लाख महिला लाभार्थियों के खाते में योजना की राशि पहुंच गई है. वहीं, प्रदेश की महिलाओं ने सरकार के इस कदम पर खुशी जताई है. महिलाओं का कहना है कि नीतीश सरकार ने त्योहार से पहले बहुत बड़ा होली का तोहफा दिया है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना  की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. साथ ही उन्हें स्वरोजगार और आजीविका के अवसर भी प्रदान करने हैं. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 1.81 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस योजना की राशि से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है. वे इस राशि से बिजनेस शुरू कर रही हैं.

नीतीश सरकार ने खर्च किए 2500 करोड़ रुपये

खास बात यह है कि नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 2500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि, अब तक इस योजना के माध्यम से महिला लाभार्थियों के खातों में 18 हजार 100 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. सरकार को उम्मीद है कि इस योजना की मदद से प्रदेश में गरीबी दूर होगी. ग्रामीण इलाकों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी. वहीं, कुछ महिला लाभार्थियों को 2 लाख रुपये की अगली किस्त  का इंतजार है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 2 लाख रुपये एक साथ नहीं जारी किएजाएंगे. यह पैसा 4 किस्तों में जारी होगा. इसमें खुद का योगदान भी देना होगा. साथ ही सरकार ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं. इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आगे की राशि मिल पाएगी.

अब लाभार्थियों की होगी जांच, तब मिलेगा लाभ

अधिकारियों का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के जरिये लाभार्थी महिलाओं  को योजना की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. इस योजना का संचालन मुख्य रूप से जीविका नेटवर्क के जरिए किया जा रहा है. नीतीश सरकार अब अगले चरण में पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है. हालांकि, इस बार प्रक्रिया को और सख्त बनाया गया है. राशि ट्रांसफर करने से पहले वार्ड स्तर पर डिटेल्स जांच अनिवार्य कर दी गई है.

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ

  • महिला की उम्र 18 से 60 साल की होनी चाहिए.
  • महिला या फिर उनके परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स के दायरे में नहीं होना चाहिए.
  • परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदन करने के लिए महिला का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है.
  • एक परिवार की एक ही महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा.
  • अविवाहित महिला जिनके माता-पिता भी नहीं है, उन्हें अलग परिवार माना जाएगा.

 

 

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Feb, 2026 | 02:23 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये