लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी होने से लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिला है. सरकार ने सिंगल क्लिक से खातों में सहायता राशि भेजी है. इस योजना से महिलाएं घरेलू खर्च संभालकर छोटी बचत भी कर पा रही हैं. इससे परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान हो रहा है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 14 Feb, 2026 | 05:29 PM

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना से लाडली बहना योजना योजना की 33वीं किस्त (33rd installment) जारी की. सिंगल क्लिक के माध्यम से सरकार ने 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में करीब 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इस किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को 1500 रुपये की सहायता राशि दी गई है. कई महिलाओं के लिए यह राशि घरेलू बजट संभालने  में बड़ी मदद साबित हो रही है. कोई इससे रसोई का खर्च पूरा कर रही है, तो कोई बच्चों की पढ़ाई या छोटी-मोटी जरूरतों पर खर्च कर रही है. वहीं, नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है. खास बात यह है कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है. गांव हो या शहर, इस योजना से जुड़ी महिलाएं हर महीने मिलने वाली राशि से अपने छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं.

घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं पैसा

कई बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि महिलाएं घर बैठे ही अपने मोबाइल से भुगतान का स्टेटस देख सकती हैं. योजना की आधिकारिक वेबसाइट  cmladlibahna.mp.gov.in  पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति का विकल्प चुनने पर पूरी जानकारी मिल जाती है. समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने और ओटीपी भरने के बाद स्क्रीन पर भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है. इस आसान प्रक्रिया की वजह से महिलाओं को लंबी लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिल रही है. डिजिटल तरीके से जानकारी मिलने से योजना का लाभ और भी आसान हो गया है.

आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ते कदम

लाडली बहना योजना का मकसद सिर्फ हर महीने पैसे देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. गांवों में इस योजना का असर साफ दिखाई दे रहा है. कई महिलाएं अब छोटी बचत करने लगी हैं और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है. सरकार का मानना है कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत  होंगी, तो परिवार और समाज दोनों मजबूत बनेंगे. यही वजह है कि यह योजना लगातार जारी रखी जा रही है और हर महीने समय पर किस्त दी जा रही है.

दूसरी योजनाओं से भी मिल रहा सहारा

राज्य में महिलाओं और बेटियों के लिए अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. इनमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी शामिल है, जिसके तहत बेटियों के विवाह  के लिए सरकार 55,000 रुपये तक की सहायता देती है. ऐसी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही हैं. सरकार का प्रयास है कि महिलाओं और बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिले. इसी दिशा में अलग-अलग योजनाओं के जरिए मदद पहुंचाई जा रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Feb, 2026 | 05:28 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी