PAU में शुरू हो सकता है GM मक्के का फील्ड ट्रायल, घास नाशक के ऊपर होगा शोध

इन ट्रायल्स का उद्देश्य यह देखना है कि घास नाशक Glyphosate-K salt के उपयोग से खरपतवार नियंत्रण कितना प्रभावी होता है. साथ ही कीट प्रतिरोधी मक्का कितनी अच्छी तरह से लेपिडोप्टेरन कीटों से फसल को बचा पाता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 15 Jul, 2025 | 08:20 PM

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में इस चालू खरीफ सीजन के दौरान 2 प्रकार के जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) मक्के के फील्ड ट्रायल्स शुरू होने की उम्मीद है. हाल ही में भारत की शीर्ष नियामक संस्था जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल कमेटी (GEAC) ने इन ट्रायल्स को मंजूरी दी है, जिसके बाद पंजाब सरकार से भी सहमति मिल गई. जून में हुई GEAC की बैठक में बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसमें घास नाशक (हर्बीसाइड) सहन करने वाले और कीट प्रतिरोधी मक्के की सीमित क्षेत्र में फील्ड ट्रायल की अनुमति मांगी गई थी. ये ट्रायल लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होंगे.

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, इन ट्रायल्स का उद्देश्य यह देखना है कि घास नाशक Glyphosate-K salt के उपयोग से खरपतवार नियंत्रण कितना प्रभावी होता है और कीट प्रतिरोधी मक्का कितनी अच्छी तरह से लेपिडोप्टेरन कीटों से फसल को बचा पाता है. हालांकि, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस कदम पर चिंता जताई है और संभावित खतरे को लेकर चेतावनी दी है. PAU के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल ने कहा कि मक्का की बुवाई का यही सही समय है, इसलिए फील्ड ट्रायल्स जल्द ही शुरू होंगे.

अध्ययन में आएगी इस तरह की जानकारी

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल ने स्पष्ट किया है कि GM मक्का को कमर्शियल स्तर पर लागू करने के फैसले में यूनिवर्सिटी की कोई भूमिका नहीं है. उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी का काम सिर्फ रिसर्च करना है और इसी के तहत ये फील्ड ट्रायल्स किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास रिसर्च के लिए जरूरी सुविधाएं, एक्सपर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, इसलिए हम ट्रायल्स कर रहे हैं. जब तक हम खुद अध्ययन नहीं करेंगे, हमें यह नहीं पता चलेगा कि GM मक्का फायदेमंद है या नुकसानदायक.

GM मक्का पर ट्रायल की मंजूरी देना गलत

उन्होंने कहा कि यह ट्रायल सिर्फ रिसर्च के मकसद से हो रहा है. इसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने या न करने का फैसला केंद्र सरकार का होगा. हम बायोटेक्नोलॉजी विभाग और भारत सरकार की गाइडलाइंस के तहत ट्रायल करेंगे. वहीं दूसरी ओर, जीएम-मुक्त भारत के लिए गठबंधन नाम की संस्था, जो सुरक्षित और टिकाऊ खेती की पक्षधर है, ने पंजाब सरकार से अपील की है कि वो इस ट्रायल के लिए दी गई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) वापस ले. इस गठबंधन की सह संयोजक कविता कुरुगंटी ने पंजाब के कृषि मंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा कि पंजाब सरकार पहले ही ग्लाइफोसेट जैसे हानिकारक हर्बीसाइड पर बैन लगा चुकी है. वैज्ञानिक रिपोर्टों में ग्लाइफोसेट को मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक बताया गया है, ऐसे में GM मक्का पर ट्रायल की मंजूरी देना गलत कदम है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Jul, 2025 | 08:18 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला