खेत बचाना है तो ये स्कीम मत छोड़िए! तारबंदी पर मिल रहा है 70 फीसदी तक अनुदान

राजस्थान सरकार ने किसानों की फसल को नीलगाय और आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेतों की तारबंदी योजना चला रही है. इसके तहत किसान को तारबंदी पर पर सब्सिडी दे रही है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 7 Jul, 2025 | 10:25 PM

अगर आप किसान हैं और फसल को नीलगाय, आवारा गाय-बैल या जंगली जानवरों से बचाने में परेशान हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. सरकार ने खेतों की तारबंदी के लिए खास योजना चला रही है, जिसमें आपको 50 फीसदी से लेकर 70 फीसदी तक का अनुदान मिल सकता है. यानी अब खेत बचाना आसान होगा और आपकी मेहनत सुरक्षित. बस जरूरी है कि आप समय पर योजना का लाभ उठाएं और ऑनलाइन आवेदन करें.

फसल बचाना है तो जरूरी है खेत की तारबंदी

राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई जिलों में किसान नीलगाय और आवारा पशुओं से परेशान हैं. फसल रातोंरात बर्बाद हो जाती है, जिससे कई किसान खेती छोड़ने की सोचने लगते हैं. ऐसे हालात में खेत की बाउंड्री यानी तारबंदी करना बहुत जरूरी हो गया है. इससे फसल सुरक्षित रहेगी और किसानों की मेहनत और लागत दोनों बच सकेगी. यही वजह है कि सरकार ने तारबंदी पर अनुदान  देने की योजना शुरू की है.

तारबंदी पर मिल रही है सरकारी सब्सिडी

राज्य सरकार की यह योजना किसानों को खेत की तारबंदी के लिए आर्थिक मदद देती है, जिससे फसल को नीलगाय और आवारा जानवरों से बचाया जा सके. किसान 400 रनिंग मीटर तक तारबंदी कर सकते हैं. इसके अलावा, लघु और सीमांत किसानों को 60 फीसदी या अधिकतम 48,000 रुपये तक, जबकि सामान्य किसानों को 50 फीसदी या अधिकतम 40,000 रुपये तक अनुदान मिलेगा. अगर 10 या ज्यादा किसान मिलकर 5 हेक्टेयर से अधिक खेत की घेराबंदी करते हैं तो उन्हें 70 फीसदी या अधिकतम 56,000 रुपये तक की सहायता मिलती है.

ये व्यक्ति ले सकते हैं योजना का लाभ

इस योजना का फायदा सभी किसान उठा सकते हैं. व्यक्तिगत आवेदन के लिए किसान के पास कम से कम 1.5 हेक्टेयर जमीन एक ही जगह होनी चाहिए. वहीं, जनजातीय क्षेत्रों में ये सीमा 0.5 हेक्टेयर है. अगर 10 या उससे ज्यादा किसान मिलकर आवेदन करते हैं तो उनके पास कुल 5 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए, जो एक ही परिधि में हो

आवेदन के लिए करना होगा ये काम

किसान इस योजना के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर जाकर जनआधार नंबर से खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर चाहें तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी आवेदन कराया जा सकता है. आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे, जैसे आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, छह महीने से कम पुरानी जमाबंदी की नकल और बैंक खाते की जानकारी. आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसकी प्राप्ति रसीद भी ऑनलाइन ही मिल जाएगी. यह योजना चालू वित्तीय वर्ष में लागू है, यानी जितनी जल्दी आवेदन करेंगे, उतनी जल्दी लाभ मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jul, 2025 | 10:25 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान