धान खरीद के लिए अभी से ही तैयारी शुरू, CM की अगुवाई में बनाई गई कमेटी

पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है और हर साल केंद्र के लिए अनाज की बड़ी हिस्सेदारी देता है. खरीफ सीजन के दौरान धान यहां की मुख्य फसल होती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 25 Jun, 2025 | 05:54 PM

2025 की धान खरीद सीजन की तैयारी के लिए पंजाब सरकार ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में एक सब-कमेटी (उप-समिति) बनाई गई है, जिसमें मंत्रियों का एक समूह शामिल है. इसका मकसद धान खरीद की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करना है. इस उप-समिति की पहली बैठक आज 25 जून को चंडीगढ़ में हुई. इसमें कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल सदस्य हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बातचीत में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और इसकी अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि यह उप-समिति इसलिए बनाई गई है, ताकि धान खरीद के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि आज की बैठक में हमने इस पूरे प्रोसेस के हर पहलू पर चर्चा की.

चावल उत्पादन में 10 से 12 प्रतिशत योगदान

मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है और हर साल केंद्र के लिए अनाज की बड़ी हिस्सेदारी देता है. खरीफ सीजन (जून से अक्टूबर) के दौरान धान यहां की मुख्य फसल होती है. पंजाब देश में चावल उत्पादन में 10 से 12 प्रतिशत योगदान देता है और पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश के साथ टॉप 3 राज्यों में शामिल है. ऐसे में सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है.

सनेटा गांव में अनाज मंडी की नींव

बता दें कि इसी तरह की एक और पहल के तहत पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां और विधायक कुलवंत सिंह ने करीब पांच महीने पहले मोहाली के सनेटा गांव में एक नए अनाज मंडी की नींव रखी थी. वहीं, मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि यह जरूरी है कि किसानों की फसल की कटाई के बाद उसे सही तरीके से रखा जाए, ताकि वह खराब न हो.

15.24 लाख हेक्टेयर में हुई धान की रोपाई

इस साल पंजाब में 1 जून से ही धान की रोपाई शुरू हो गई है. अभी तक किसानों ने 15.24 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की है. जबकि पिछले साल 10 जून से 24 जून तक 7.47 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हो पाई थी. खास बात यह है कि सरकार को उम्मीद है कि इस साल करीब 6.50 लाख हेक्टेयर में बासमती की खेती होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Jun, 2025 | 04:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान