घरेलू-अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भरपूर सप्लाई से ग्वार बीज और ग्वार गम के दाम गिरे, किसानों पर बुरे असर की चिंता

agri commodity news : वैश्विक बाजार में भरपूर उपलब्धता और लगातार सप्लाई से भाव को लेकर हलचल बनी हुई है. लगातार बदलते भाव से गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में इसकी खेती करने वाले किसानों की कमाई में विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 20 Apr, 2026 | 01:55 PM

ग्वार बीज और उससे बनने वाले ग्वार गम की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. अप्रैल में लगभग हर दिन इस कमोडिटी की कीमतों में बदलाव देखा गया है, लेकिन 20 दिनों के दौरान दोनों कमोडिटी की कीमत थोड़ी मजबूत जरूर हुई है. हालांकि, वैश्विक बाजार में भरपूर उपलब्धता और लगातार सप्लाई से भाव को लेकर हलचल बनी हुई है. लगातार बदलते भाव से गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में इसकी खेती करने वाले किसानों की कमाई में असर होने की आशंका जताई गई है.

पर्याप्त सप्लाई के बीच ग्वार बीज वायदा कीमतों में गिरावट

आज 20 अप्रैल सोमवार को वायदा कारोबार में ग्वार बीज की कीमतें 34 रुपये गिरकर 5,838 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. इसकी वजह बाजार में ग्वार बीज की पर्याप्त सप्लाई होना बताया गया है. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए ग्वार बीज के कॉन्ट्रैक्ट 34 रुपये या 0.58 फीसदी गिरकर 5,838 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए.

11 दिनों में गिरावट के बावजूद 100 रुपये की मजबूती देखी गई

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) के अनुसार 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को वायदा कारोबार में ग्वार बीज की कीमतें 62 रुपये गिरकर 5,727 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई थीं. इस हिसाब से बीते 11 दिनों के बाद अब लगभग 100 रुपये की मजबूती देखी गई है.

ग्वार किसानों पर विपरी असर पड़ने की आशंका

बाजार के जानकारों ने ग्वार बीज की कीमतों में इस गिरावट का कारण पैदावार वाले क्षेत्रों से बढ़ती सप्लाई को बताया. ग्वार बीज के लगातार बदलते भाव से गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में इसकी खेती करने वाले किसानों की कमाई में असर होने की आशंका जताई गई है.

ग्वार गम की कीमतें 11391 रुपये पर आईं

सोमवार 20 अप्रैल को वायदा कारोबार में ग्वार गम की कीमतें 56 रुपये गिरकर 11,391 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर मई डिलीवरी के लिए ग्वार गम के कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये या 0.49 फीसदी गिरकर 11,391 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए.

Guar Seed agri commodity news

क्यों गिर रहा ग्वार गम का भाव

ग्वार गम की कीमतों में गिरावट की वजह हाजिर बाजार यानी स्पॉट मार्केट में कीमतों में आई कमजोरी के चलते व्यापारियों ने अपनी होल्डिंग बेच दी है. इसके नतीजे में मांग के अनुरूप सप्लाई में बढ़त दर्ज की गई, जो कीमतों को नीचे ले जाने का कारण बन गई है. वहीं, बाजार के जानकारों का कहना है कि हाजिर बाजार में मांग में आई सुस्ती और ग्वार उगाने वाले क्षेत्रों से हुई पर्याप्त सप्लाई के कारण ग्वार गम की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़