खरीफ से पहले इंडोनेशिया भारत सहित 4 देशों को देगा 10 लाख टन खाद, किसानों को होगा फायदा

भारत जैसे देश में खेती काफी हद तक खादों पर निर्भर है. खासकर खरीफ सीजन से पहले किसानों को खाद की ज्यादा जरूरत होती है. अगर इंडोनेशिया से समय पर सप्लाई मिलती है, तो किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगी और उनकी खेती पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा. इससे उत्पादन बढ़ने और लागत कम रहने की उम्मीद है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 22 Apr, 2026 | 12:29 PM

दुनिया भर में इस समय खाद की कमी एक बड़ी चिंता बनती जा रही है. खासकर खेती पर निर्भर देशों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में एक राहत भरी खबर सामने आई है कि इंडोनेशिया भारत समेत कई देशों को बड़ी मात्रा में खाद भेजने की तैयारी कर रहा है. अगर यह योजना सफल होती है, तो इससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है.

क्यों बढ़ रही है खाद की चिंता

बिजनेस लाइन की खबर के अनुसार, पिछले कुछ समय से दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़े हैं, खासकर ईरान से जुड़े हालात ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है. खाद बनाने में तेल और गैस की अहम भूमिका होती है, इसलिए इनके दाम बढ़ने और सप्लाई में रुकावट आने से खाद उत्पादन और आपूर्ति दोनों पर असर पड़ा है. इसका नतीजा यह हुआ कि कई देशों में खाद की कमी महसूस होने लगी है और किसानों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ऐसे में अब इंडोनेशिया अब करीब 10 लाख टन खाद निर्यात करने को लेकर बातचीत कर रहा है. इस सप्लाई का फायदा भारत के अलावा फिलीपींस, थाईलैंड और ब्राजील जैसे देशों को भी मिल सकता है.

यह पहली बार नहीं है जब इंडोनेशिया ऐसा कर रहा है. इससे पहले वह लगभग 2.5 लाख टन खाद ऑस्ट्रेलिया को भी भेज चुका है, जिससे यह साफ है कि वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी भूमिका बढ़ाना चाहता है.

उत्पादन ज्यादा, जरूरत कम

इंडोनेशिया के पास खाद उत्पादन की अच्छी क्षमता है. वहां हर साल करीब 7.8 मिलियन टन यूरिया बनता है, जबकि देश की जरूरत लगभग 6.3 मिलियन टन ही है. यानी उसके पास अतिरिक्त उत्पादन मौजूद है, जिसे वह दूसरे देशों को निर्यात कर सकता है. यही वजह है कि वह इस मौके को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है.

भारत के किसानों को क्या फायदा होगा

भारत जैसे देश में खेती काफी हद तक खादों पर निर्भर है. खासकर खरीफ सीजन से पहले किसानों को खाद की ज्यादा जरूरत होती है. अगर इंडोनेशिया से समय पर सप्लाई मिलती है, तो किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगी और उनकी खेती पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा. इससे उत्पादन बढ़ने और लागत कम रहने की उम्मीद है.

सप्लाई चेन की चुनौती

ईरान से जुड़े तनाव और अन्य वैश्विक परिस्थितियों ने समुद्री व्यापार को भी प्रभावित किया है. जहाजों की आवाजाही में दिक्कत, बढ़ती लागत और अनिश्चितता के कारण खाद की आपूर्ति में बाधाएं आ रही हैं. संयुक्त राष्ट्र की व्यापार एजेंसी ने भी चेतावनी दी है कि खाद की कमी विकासशील देशों के लिए गंभीर समस्या बन सकती है.

वहीं इंडोनेशिया की यह पहल ऐसे समय में आई है, जब दुनिया को खाद की सख्त जरूरत है. अगर यह निर्यात योजना पूरी तरह लागू होती है, तो इससे कई देशों में खाद की कमी दूर हो सकती है. साथ ही, इससे वैश्विक बाजार में भी कुछ स्थिरता आने की उम्मीद है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़