लक्ष्मी लाडो योजना के लिए 203 करोड़ जारी, किसानों के खाते में भेजी गई ट्रैक्टर खरीद की 19 करोड़ सब्सिडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विभिन्न 18 योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई. उन्होंने कहा कि दयालु योजना के लाभार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 10 Apr, 2026 | 04:25 PM

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि जारी कर दी है. राज्य के 645 किसानों के खाते में ट्रैक्टर खरीद की सब्सिडी राशि के तौर पर 19 करोड़ से ज्यादा रकम भेजी गई है. इसके अलावा लक्ष्मी लाडो योजना के तहत छठी किस्त में महिलाओं के खाते में 203 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. वहीं, दयालु योजना के तहत 7875 लाभार्थियों के खाते में 298 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.

सीएम ने 18 योजनाओं का पैसा जारी किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विभिन्न विभागों की 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई. दयालु योजना के लाभार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं. बता दें कि दीन दयाल जन आवास योजना (DDJAY) हरियाणा सरकार की एक किफायती हाउसिंग योजना है. इसके तहत मध्यम वर्ग और आम परिवारों को सस्ती दरों पर रिहायशी प्लॉट उपलब्ध कराना है.

किसानों को ट्रैक्टर खरीद की सब्सिडी भेजी गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याण के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है. योजना के तहत अनुसूचित जाति के 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी राशि भेजी गई है. बता दें कि हरियाणा सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी देती है.

लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत 10 लाख लाभार्थियों के खाते में 203 करोड़ 28 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. सीएम ने कहा कि अब तक 6 किस्तों में 1038 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि जारी हो चुकी है. उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ा कर 1 लाख 80 हजार करने का प्रावधान किया गया है.

पेंशन योजनाओं के लिए 1144 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की गई. यह राशि सीधे 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में डाली गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और हर किसी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Apr, 2026 | 04:19 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़