मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना पर सरकार का बड़ा फैसला.. किस्त जारी होने और फंड को लेकर पढ़ें अपडेट   

Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना पर बड़ा फैसला लेते महिलाओं को लाभ देते रहने की घोषणा की है. फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने के मामले सामने आने के बाद योजना पर बंद होने के बादल मंडरा रहे थे.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 6 Mar, 2026 | 04:46 PM

महाराष्ट्र में महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर ऊहापोह की स्थिति खत्म हो गई है. दो किस्तों का पैसा नहीं आने के चलते लंबे समय से योजना को बंद किए जाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में शुक्रवार को बजट पेश करते हुए कहा कि लड़की बहिन योजना को बंद नहीं किया जाएगा, यह पहले की तरह जारी रहेगी.

महाराष्ट्र सरकार ने साल जून 2024 में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये वित्तीय मदद देने के लिए लड़की बहिन योजना की शुरुआत की थी, तब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे. कई किस्तें जारी होने के बाद फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने की शिकायतों की जांच में पाया गया था कि पुरुष भी फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे, जबकि योजना महिलाओं-बेटियों के लिए निर्धारित की गई थी. 12 हजार से ज्यादा ऐसे लाभार्थी पाए गए जो गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे.

3 किस्तों का पैसा एक साथ महिलाओं को देने की तैयारी

लड़की बहिन योजना में फर्जीवाड़ा पाए जाने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और योजना को बंद किए जाने की भी बात कही जाने लगी थीं. कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार मामलों की जांच के बाद योजना को बंद करके नए सिरे से दूसरी योजना शुरू करेगी. हालांकि, उस पर कोई फैसला नहीं हो सका था. इस साल जनवरी और फरवरी 2026 की किस्तें भी लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंची हैं. ऐसे में यह आशंका जताई जा रही थी कि सरकार योजना को बजट में बंद करने का ऐलान सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं किया गया है. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के दूसरे पखवारे में 3 किस्तों का पैसा एक साथ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है.

मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना जारी रखने का फैसला

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान कहा कि लड़की बहिन योजना जारी रखने का फैसला किया गया है. योजना के जरिए राज्य सरकार पात्र करीब 2.5 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देती है. हालांकि, इससे पहले सितंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर के फुलंबरी तालुका के किंगगांव में राज्यव्यापी ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान’ का शुभारंभ के दौरान योजना को बंद नहीं करने की बात कही थी.

लड़की बहिन योजना का बजट बढ़ेगा

महाराष्ट्र की लड़की बहिन योजना के लिए साल 2025–26 के लिए रिवाइज्ड बजट 36,000 करोड़ रुपये तय किया था. हालांकि, राज्य की लगभग 2.5 करोड़ महिलाएं योजना की लाभार्थी हैं और उन्हें 1500 रुपये हर महीने देने के लिए योजना का मासिक खर्च 3,615 करोड़ प्रति माह है. जबकि, सालाना बजट43,380 करोड़ रुपये बैठता है. राज्य सरकार ने बजट 2026-27 की घोषणा में ज्यादा बजट तय करने की बात कही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2026 | 04:41 PM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़