गेहूं किसानों को 2512 करोड़ रुपये का भुगतान, फसल खरीद में तेजी.. अब नए गेहूं पर बढ़कर मिलेगा भाव

Wheat Purchase: उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश गेहूं उत्पादन के साथ कृषि उत्पादन में देश में नंबर वन है. उन्होंने कहा कि रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 में 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर किसानों को 2,512 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. अब नए सीजन की तैयारियां शुरू की जा रही हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 11 Feb, 2026 | 01:56 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं किसानों को रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए 2512 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. फसलों की खरीद में तेजी दिखाई जा रही है. इस साल उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से 12 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की तैयारी कर रही है. इस बार उत्तर प्रदेश में गेहूं का रकबा 90 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है. जबकि, इस बार सरकार ने गेहूं का भाव भी बढ़ाकर देने का ऐलान किया है.

गेहूं, आलू और कृषि उत्पादन में यूपी नंबर वन

उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश गेहूं उत्पादन में देश का नंबर वन प्रदेश बन चुका है. जबकि, आलू उत्पादन में भी राज्य देश में पहले स्थान पर है. इसके साथ ही कृषि उत्पादन में भी प्रदेश नंबर वन बना हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फसलों की खरीद में तेजी दिखाई है और आगे भी किसानों की फसलें खरीदने में राज्य आगे रहने वाला है.

गेहूं किसानों को 2512 करोड़ भेज गए, धान और बाजरा का भुगतान भी किया

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 में 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर किसानों को 2,512 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. वहीं खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 42.96 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर 9,710 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी गई. इसके अलावा 54,253 किसानों से 2.14 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदकर 595 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. सरकार का दावा है कि इन कदमों से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है.

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद प्रक्रिया कब से शुरू होगी

उत्तर प्रदेश सरकार अब रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गेहूं खरीद प्रक्रिया की घोषणा होने की उम्मीद है. पिछली बार गेहूं खरीद 17 मार्च 2025 से शुरू होकर 15 जून 2025 तक की गई थी, जिसमें से किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी. ऐसे में इस बार भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में किसानों के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने की तैयारी है.

12 लाख मीट्रिक टन खरीद की तैयारी, 7 हजार क्रय केंद्र बनेंगे

पिछली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी. इस बार गेहूं खरीद का आंकड़ा 12 लाख मीट्रिक टन के पार जाने की संभावना है, क्योंकि गेहूं बुवाई का क्षेत्रफल भी इस बार 90 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है. जबकि गेहूं खरीद के लिए करीब 7 हजार क्रय केंद्र बनाए जाएंगे. वहीं, किसानों को विशेष सुविधा के अनुसार गांव स्तर पर खरीद के लिए मोबाइल केंद्र भी तैनात किए जाएंगे.

गेहूं किसानों को बढ़कर मिलेगा एमएसपी

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भाव देगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये कर दिया है. जो बीते सीजन सरकार ने MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था. उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों को एमएसपी में इस बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Feb, 2026 | 01:56 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश

Iran Israel War Polluted Clouds From Gulf Countries Pose Threat To India Expert Warning Of Severe Impact For Agriculture Livestock And Forest Resources

ईरान के प्रदूषित बादल भारत के लिए खतरा? कृषि-पशुपालन के साथ वनीय संपदा के लिए संकट की चेतावनी

After 8 Years Negotiations A Trade Deal Was Struck Between The Eu And Australia

8 साल की लंबी बातचीत के बाद EU और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्रेड डील, जानें भारत पर क्या होगा असर?