MP में खुलेगा देश का पहला फार्म टू फैशन टेक्सटाइल पार्क, कपास किसान सहित 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

पार्क में ‘फार्म टू फैशन’ मॉडल के तहत धागा निर्माण, बुनाई, रंगाई, डिजाइनिंग और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर संचालित होंगी. इससे उत्पादन की लागत कम होगी, गुणवत्ता बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 13 Sep, 2025 | 11:25 AM

मध्यप्रदेश के धार जिले में कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए बड़ी खुशखबरी है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर भैसोला गांव, बदनावर तहसील में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क (PM MITRA Park) का उद्घाटन करेंगे. यह मेगा टेक्सटाइल पार्क ‘फार्म टू फैशनमॉडल पर आधारित होगा, जिसमें कच्चे कपास से लेकर रेडीमेड वस्त्र तक की पूरी प्रक्रिया एक ही परिसर में संचालित होगी.

किसानों को स्थायी खरीदार और बेहतर दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि धार, झाबुआ, खरगोन, उज्जैन और बड़वानी जिले पहले से ही कपास उत्पादन में आगे हैं, लेकिन किसानों को उचित मूल्य और स्थायी बाजार नहीं मिल पाता था. पीएम मित्रा पार्क इस कमी को दूर करेगा. पार्क में कपास की प्रोसेसिंग से लेकर गारमेंट निर्माण तक सभी इकाइयां स्थापित होंगी. इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर खरीदार मिलेंगे और उनके उत्पाद का मूल्य बढ़ेगा.

रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टेक्सटाइल पार्क से लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इनमें से 1 लाख लोग प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होंगे. युवा, महिलाएं और छोटे स्टार्टअप्स भी इस पार्क के माध्यम से रोजगार और व्यवसाय के अवसर प्राप्त कर सकेंगे. टेक्सटाइल सेक्टर पहले से ही देश का एक प्रमुख रोजगारदाता क्षेत्र है, और पीएम मित्रा पार्क मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा.

‘फार्म टू फैशनमॉडल से बढ़ेगी उत्पादकता

पार्क में ‘फार्म टू फैशनमॉडल के तहत धागा निर्माण, बुनाई, रंगाई, डिजाइनिंग और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर संचालित होंगी. इससे उत्पादन की लागत कम होगी, गुणवत्ता बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. इसके अलावा, भारत के टेक्सटाइल सेक्टर की वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और निर्यात व विदेशी मुद्रा अर्जन के नए अवसर खुलेंगे.

निवेशकों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारियां

सरकार ने परियोजना के लिए बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तैयार कर लिया है. संपर्क मार्ग, एप्रोच रोड, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ पार्क का लेआउट अंतिम रूप में है. देश-विदेश के निवेशक टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग में निवेश के लिए उत्साहित हैं. इससे धार और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय संतुलन भी बढ़ेगा.

स्थानीय युवाओं और महिलाओं को मिलेगा लाभ

पार्क में स्थानीय युवाओं को स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा. महिलाओं के लिए विशेष रोजगार योजनाएं प्रस्तावित हैं. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थायी आजीविका के अवसर तैयार होंगे. पीएम मित्रा पार्क केवल एक उद्योग नहीं बल्कि कपास किसानों और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए समृद्धि का माध्यम बनने जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Sep, 2025 | 09:23 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर