होली से पहले 1.31 करोड़ ग्रामीण महिलाओं के खाते में पहुंचे 5000 रुपये, सीएम ने राशि को बढ़ाने का किया ऐलान 

Kalaiganaar Women Entitlement Scheme: ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की 1.31 करोड़ महिलाओं को होली से पहले त्योहार का तोहफा राज्य सरकार की ओर से मिल गया है. सीएम ने महिला लाभार्थियों के खाते में 5000 रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेज दी है. इसके साथ ही योजना की राशि दोगुनी करने की घोषणा की गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 13 Feb, 2026 | 11:50 AM

Kalaiganaar Mahila Adhikaar Yojana Tamil Nadu: होली से पहले 1.31 करोड़ महिलाओं को त्योहार का तोहफा राज्य सरकार की ओर से मिल गया है. तमिलनाडु सरकार ने कलैगनार महिला अधिकार योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 13 फरवरी की सुबह 5000 रुपये प्रति लाभार्थी को भेज दिए हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद देने के इरादे से तमिलनाडु सरकार कलैगनार महिला अधिकार योजना चला रही है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार की सुबह वीडियो संदेश के जरिए कहा कि राज्य सरकार ने सरकार की महिला अधिकार योजना से जुड़ीं 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों को 5,000 रुपये भेजे हैं. यह राशि सीधे महिला लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के जरिए भेजे गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए यह योजना चलाई है ताकि उनके घर के खर्चे चलाने में आसानी हो सके.

कलैगनार महिला अधिकार योजना क्या है

कलैगनार महिला अधिकार योजना तमिलनाडु सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 2023 में शुरू किया था. इसका उद्देश्य परिवार की महिला मुखिया (Head of Family) को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे घरेलू खर्च और बच्चों की जरूरतें पूरी कर सकें. पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए दिए जाते हैं.

चुनाव जीतकर दोबारा सत्ता में आने पर राशि दोगुनी करने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगर उनकी DMK पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो हर महीने दी जाने वाली राशि 1000 रुपये को बढ़ाकर दोगुनी करते हुए 2,000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी. बता दें कि इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि महिला वोटर्स को रिझाने के लिए एकमुश्त कलैगनार महिला अधिकार योजना के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सीधे 5,000 रुपये जमा किए गए हैं.

योजना को रोकने की आशंकाओं को दूर करने के लिए जारी की राशि

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि आपको आज सुबह 5,000 रुपये मिल गए हैं. मैंने आने वाले चुनावों का हवाला देकर योजना को रोकने की कोशिश को देखते हुए यह कदम उठाते हुए रकम जारी करने का फैसला किया है. इसलिए महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद को फरवरी से अगले तीन महीने के लिए एकमुश्त रकम देने और इसके अलावा गर्मियों में उनके खर्चों के लिए 2,000 रुपये देने का फैसला किया है.

योजना बंद नहीं करने का वादा और चुनाव जीतने का दावा किया

मुख्यमंत्री स्टालिन ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपनी बहनों से अपील करता हूं कि वे इस रकम का इस्तेमाल अपने बच्चों की पढ़ाई, दवा या दूसरी जरूरी चीजें खरीदने में समझदारी से करें. उन्होंने कहा कि यह योजना बंद नहीं होने वाली है और उनकी पार्टी चुनाव जीतकर फिर से सत्ता में आएगी और यह योजना बढ़ी हुई राशि के साथ जारी रखेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Feb, 2026 | 11:48 AM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?