Fertilizer Supply: खाद इस्तेमाल घटाएगी सरकार, गांव-गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी 

Fertilizer usage : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. गांव-गांव में ‘खेत बचाओ समितियों’ का गठन किया जाएगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 14 May, 2026 | 07:23 PM
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खाद का इस्तेमाल कम करना होगा. उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान से बचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए खेत बचाओ समितियों का गठन किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक 5 किसानों को जागरूक करेगा और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं. आज दोनों कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर निर्देशित किया गया है. आईसीएआर और लैंड रिसोर्सेज विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की गई है. केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने वाहनों के काफिले को कम किया है और अब काफिले में सिर्फ तीन वाहन शामिल रहेंगे.

कर्मचारी कार पुलिंग पद्धति को बढ़ावा दें

शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि विभाग इस संभावना पर विचार करे कि बिना काम का नुकसान किए कैसे वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दे, अधिकारी देखें कि एक ही कार्य में लगे दो या दो से अधिक कर्मचारियों को अल्टरनेट दिन बुलाने पर विचार करें. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी इसका पालन कराएं. उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार पुलिंग पद्धति को बढ़ावा दें. वर्क फ्रॉम होम की संभावनाओं सहित अन्य निर्देशों पर विभागीय स्तर पर दो दिन में कार्ययोजना तैयार कर अवगत कराएं

रासायनिक खाद के इस्तेमाल को घटाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. गांव-गांव में ‘खेत बचाओ समितियों’ का गठन किया जाएगा. खेत बचाओ समिति में कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिकों को शामिल किया जाएगा. समिति के सदस्य गांवों का दौरा करेंगे और किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे और इसके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे. इसके साथ ही रासायनिक खाद के इस्तेमाल को घटाने के लिए प्रेरित करेंगे.

प्राकृतिक खेती को स्तर पर बढ़ावा दिया जाए

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जाए. किसान अपने खेत के एक हिस्से में प्राकृतिक खेती को अपनाएं. उन्होंने कहा कि प्राकृितक खेती से मिट्टी की सेहत सुधरेगी और उत्पादन बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के साथ ही मनुष्य के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा.

मोटे अनाज को प्राथमिकता दें

प्रशिक्षण कार्यक्रमों और बैठकों में स्थानीय उत्पाद, मोटा अनाज और स्वदेशी खाद्य सामग्री को प्राथमिकता देंगे. खाद्य तेलों का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे, 5-5 परिवारों को भी जागरूक करने का अभियान चलाएंगे. कृषि मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग, ICAR, कृषि शिक्षा और लैंड रिसोर्सेज विभाग मिलकर जनजागरण अभियान चलाएंगे.

हर अधिकारी 5 लोगों को भी प्रेरित करें

उन्होंने कहा कि मंत्रालय स्तर पर अधिकारी कर्मचारी गण गैर-जरूरी सोने की खरीद नहीं करें.  हर अधिकारी 5 लोगों को भी प्रेरित करे. अत्यंत आवश्यक होने पर ही विदेश यात्राएं होंगी. स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देंगे, अनावश्यक विदेशी पर्यटन से बचेंगे. अधिकतर बैठकें वर्चुअली करने का प्रयास करेंगे. मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को मंत्रालय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा. लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारतीय उत्पादों और ब्रांड्स को बढ़ावा देंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा