हिम कृषि योजना से बढ़ेगी किसानों की कमाई, सब्जियों की खेती के लिए 2600 क्लस्टर बनेंगे

सरकार हिम उन्नति योजना के जरिए कृषि और पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. इस योजना के तहत कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र के समेकित विकास के लिए न्यूनतम 40 बीघा खेती योग्य क्षेत्र वाले 1239 क्लस्टर्स की पहचान की गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 4 Sep, 2025 | 05:04 PM

खेती से किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार हिम कृषि उन्नति योजना चला रही है. इस योजना के तहत राज्यभर में जलवायु अनुकूल खेती के लिए क्लस्टर बनाए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 2600 क्लस्टर बनाने का टारगेट रखा है. इसके जरिए किसानों को वहां जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कांगड़ा जिले में 37 क्लस्टर बनाकर किसानों को खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश सरकार हिम उन्नति योजना के जरिए कृषि और पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. इस योजना के तहत कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र के समेकित विकास के लिए न्यूनतम 40 बीघा खेती योग्य क्षेत्र वाले 1239 क्लस्टर्स की पहचान की गई है. इस योजना के तहत यानी कृषि विभाग को 1200, प्राकृतिक खेती यूनिट 1100 के जिरए कुल 2600 क्लस्टर तैयार करने का टारगेट है.

चालू वित वर्ष में योजना के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है. इस योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को कवर किया जा रहा है. अब तक 286 कलस्टरों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से खेती शुरू हो चुकी है. अब कांगड़ा जिले समेत अन्य जिलों में भी जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के लिए क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

कांगड़ा में 37 क्लस्टर बनाने की शुरूआत

हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले में 37 क्लस्टर बनाने की शुरूआत की गई है. यहां की जलवायु सब्जियों की खेती के लिए अनुकूल है. इसलिए किसानों को सब्जियों की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग के माध्यम से चलाई जा रही हिम कृषि योजना एक ऐसी योजना है जिसमें किसानों की कृषि से जुड़ी उन समस्याओं का भी हल किया जायेगा जिनके लिए कृषि विभाग की अन्य योजनाओं में प्रावधान नहीं है.

किसानों को बीज, कृषि उपकरण दिए जा रहे

उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि हिम कृषि योजना के तहत कांगड़ा जिले के हर एक विकास खंड में लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल के 2-3 क्लस्टर चयनित किये गए हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार हिमकृषि योजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा में 37 क्लस्टर चयनित किये गए हैं. इसमें किसानों की जरूरत के अनुसार बीज, कृषि उपकरण आदि उपलब्ध करवाए जायेंगे, ताकि उस क्लस्टर में फसल विविधीकरण मुख्यता सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जाये और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके.

रबी सीजन की फसलों की तैयारियां शुरू

हिम कृषि योजना के तहत जिला कांगड़ा में इस वर्ष 235.44 लाख रुपये खर्च करने के लिए वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई है. स्थानीय किसानों को अलग-अलग तरह की सब्जियों की खेती के लिए बीज दिए जाएंगे. रबी सीजन में सब्जियों का उत्पादन कांगड़ा इलाके में खूब होता है. यहां प्रदेश भर को सब्जियों की सप्लाई की जाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Sep, 2025 | 05:04 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला  

Pm Modi Released Pm Kisan 22nd Installment Rs 18640 Crore Reached The Accounts

पीएम मोदी ने जारी की PM Kisan की 22वीं किस्त, खातों में पहुंचे 18640 करोड़ रुपये.. चेक करें अकाउंट