किसानों ने रबी फसलों की बुवाई का नया रिकॉर्ड बनाया, गेहूं, धान और दालों का रकबा बढ़ा.. देखिए आंकड़े

देश में रबी फसल की बुआई 393 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गई है, जो बीते साल की तुलना में कई लाख हेक्टेयर अधिक है. मंत्रालय ने गेहूं, धान और चना और मोटे अनाज की बुवाई बढ़ने के आंकड़े जारी किए हैं और बंपर उत्पादन का अनुमान लगाया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 1 Dec, 2025 | 07:49 PM

देश के किसानों ने इस बार रबी सीजन की फसलों की जमकर बुवाई की है. इसकी वजह से बुवाई क्षेत्रफल बीते साल की तुलना में कई लाख हेक्टेयर बढ़ गया है और फसल बुवाई का नया रिकॉर्ड बन गया है. किसानों ने गेहूं, धान और दलहन फसलों में चना की जमकर बुवाई की है. ऐसे में खाद्यान्न का बंपर उत्पादन होना तय माना जा रहा है और कीमतों में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे महंगाई कंट्रोल में रहेगी और उपभोक्ताओं को उचित दाम पर कृषि खाद्य वस्तुएं मिलने का रास्ता साफ होगा.

रबी फसलों का कुल बुवाई रकबा 393 लाख हेक्टेयर के पार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने रबी सीजन 2025-26 के लिए सभी फसलों की बुवाई का क्षेत्रफल आंकड़ा जारी कर दिया है. मंत्रालय के अनुसार 28 नवंबर तक देश में रबी फसल की बुआई 393 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गई है, जो बीते साल की तुलना में कई लाख हेक्टेयर अधिक है. मंत्रालय ने गेहूं, धान और चना और मोटे अनाज के बंपर उत्पादन का अनुमान लगाया है.

गेहूं की बंपर बुवाई का बना नया रिकॉर्ड

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 28 नवंबर 2025 तक जारी रबी फसलों के तहत एरिया कवरेज की प्रोग्रेस रिपोर्ट में कहा है कि किसानों ने इस बार सबसे ज्यादा गेहूं फसल की बुवाई की है. क्योंकि, गेहूं के रकबे में सबसे ज्यादा 16.91 फसीदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देशभर में कुल 187.37 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है. जबकि, बीते वर्ष की समान अवधि में 160.26 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था. इस हिसाब से इस बार 27.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक गेहूं की खेती की गई है.

दालों में चना, मसूर-मूंग और उड़द की खूब बुवाई हुई

दालों की बुवाई में भी किसानों ने खूब दिलचस्पी दिखाई है. दालों की बुवाई कुल 87.01 लाख हेक्टेयर एरिया में की गई है, जो बीते साल की तुलना में करीब 2 लाख हेक्टेयर अधिक है. दालों में किसानों ने चना की खूब बुवाई की है और बीते साल से 2.36 लाख हेक्टेयर रकबा ज्यादा होकर 62.49 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है. इसी तरह मसूर, उड़द और मूंग दाल का बुवाई क्षेत्रफल भी बढ़ा है.

अच्छी बारिश ने धान की बुवाई का रकबा बढ़ाया

अच्छे मॉनसून और मोंथा तूफान के बाद दितवाह चक्रवात के चलते खूब बारिश ने किसानों को धान की बुवाई की ओर मोड़ा है. इसकी वजह से रबी सीजन में 9.10 लाख हेक्टेयर रकबा दर्ज किया गया है, जो बीते साल की तुलना में 65 लाख हेक्टेयर अधिक है. इसी तरह तिलहन फसलों की कुल बुवाई 80.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के पार पहुंच गई है.

मोटे अनाज में किसानों को मक्का-बाजारा भाया

मोटे अनाज की बुवाई भी किसानों ने खूब की है और मोटे अनाज का रकबा 29.06 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है, जो पिछले साल के 26.58 लाख हेक्टेयर की तुलना में करीब 2.48 लाख हेक्टेयर अधिक है. मोटे अनाज में सर्वाधिक मक्का की बुवाई की गई है और बीते साल से मक्का का रकबा बढ़कर 8.76 लाख हेक्टेयर हो गया है. इसके अलावा ज्वार, बाजरा, रागी और जौ की बुवाई भी अधिक की गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Dec, 2025 | 07:35 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी