सिंचाई की समस्या होगी दूर, भूजल स्तर में भी होगा सुधार.. CM नायडू ने की विशेष अभियान की घोषणा

सीएम नायडू ने कहा कि नहरों की मरम्मत, तालाबों की सफाई, फीडर चैनल खोलना  और चेक डैम मजबूत करना जरूरी है, ताकि भंडारण बढ़े और मॉनसून में बाढ़ से बचा जा सके. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वर्तमान में 8.7 मीटर पर स्थित भूजल स्तर को कम से कम 1.5 मीटर बढ़ाना चाहिए.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 6 Apr, 2026 | 06:16 PM

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जल सुरक्षा पर 100 दिन की अभियान की घोषणा की है. यह कार्यक्रम सरकारी पहल के साथ-साथ जनता की भागीदारी वाला आंदोलन भी होगा. खास बात यह है कि ‘जल सुरक्षा- सिंचाई संघों की जिम्मेदारी’ नामक यह अभियान 6 अप्रैल को अनंतपुर जिले के यादिकी से शुरू भी हो गया है. इसका उद्देश्य जल संरक्षण को मजबूत करना, भूमिगत जल भंडार बढ़ाना और पानी के सतत उपयोग को सुनिश्चित करना है.

नायडू ने टेलीकॉन्फ्रेंस में कहा कि जल सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. नायडू ने सिंचाई संघों से कहा कि वे पानी की हर बूंद बचाने की जिम्मेदारी लें. उन्हें जल बजट तैयार करने, पानी की ऑडिट करने और सूक्ष्म-सिंचाई  अपनाने जैसी पहल करनी चाहिए, ताकि पानी बर्बाद न हो. यह अभियान 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक चार चरणों में चलेगा. जिसमें 6-15 अप्रैल तक कार्यों की पहचान, 16-20 अप्रैल तक प्रशासनिक मंजूरी, 21 अप्रैल से 9 जुलाई तक कार्यान्वयन और 10-14 जुलाई तक कार्य पूर्णता रिपोर्ट जमा करना है. सिंचाई, कृषि, पशुपालन, वन और पंचायती राज विभाग मिलकर योजना को लागू करेंगे.

भूजल स्तर में सुधार की जरूरत

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम नायडू ने कहा कि नहरों की मरम्मत, तालाबों की सफाई, फीडर चैनल खोलना  और चेक डैम मजबूत करना जरूरी है, ताकि भंडारण बढ़े और मॉनसून में बाढ़ से बचा जा सके. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वर्तमान में 8.7 मीटर पर स्थित भूजल स्तर को कम से कम 1.5 मीटर बढ़ाना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मियों तक 6 मीटर और मॉनसून के अंत तक 3 मीटर गहराई पर पानी उपलब्ध होना चाहिए. नायडू ने अन्नमय्या जिले की ‘जलधारा’ पहल को उदाहरण बताया, जहां तालाबों को भरने से भूजल स्तर काफी बढ़ा और अन्य जिलों से इसे अपनाने का आग्रह किया.

फीडर चैनलों की सफाई करने पर जोर

उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से तालाबों का नक्शा बनाने, सैटेलाइट इमेजिंग और हाइड्रोलॉजी विश्लेषण के साथ फीडर चैनलों की सफाई करने पर जोर दिया, ताकि पानी संरक्षण प्रभावी हो. सीएम नायडू ने कहा कि जल सुरक्षा कृषि, उद्योग और अन्य क्षेत्रों की विकास की नींव है और सही संरक्षण से आंध्र प्रदेश को सूखा मुक्त बनाया जा सकता है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने याद दिलाया कि हंद्री-नीवा, गलेरु-नगरि और तेलुगु गंगा जैसे सिंचाई प्रोजेक्ट्स एनटीआर के कार्यकाल में शुरू हुए थे. उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स, खासकर पोला वरम, को जल्द पूरा किया जाएगा.

कार्यक्रम में ये लोग होंगे शामिल

तदीपात्रि निर्वाचन क्षेत्र में इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ. नायडू का कार्यक्रम यदिकी में जनसभा, पेंदेकल जलाशय का दौरा और वेमुलापाडु में स्थानीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक शामिल है. मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा कड़ी की गई है, पुलिस और जिला प्रशासन ने यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की है. नायडू ने पिछली सरकार पर जल संरक्षण की अनदेखी का भी आरोप लगाया.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Apr, 2026 | 06:12 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Irrigation Problems Solved Groundwater Levels Also Improve Cm Naidu Announced A Special Campaign

सिंचाई की समस्या होगी दूर, भूजल स्तर में भी होगा सुधार.. CM नायडू ने की विशेष अभियान की घोषणा

Bjp 47th Sthapana Diwas Pm Modi Message Yogi Adityanath Flag Hoisting Government Schemes Benefits For Farmers

BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दोहराया ‘विकसित भारत’ का संकल्प, CM योगी-कृषि मंत्री भी एक्शन में, देखें!

India Lpg Supply 2026 50 Lakh Cylinders Delivered Daily 5kg Cylinder Availability Png Expansion

LPG आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित! डिलीवरी और ऑनलाइन बुकिंग बनी रिकॉर्ड स्तर पर… 5 kg वाला सिलेंडर भी तुरंत उपलब्ध

Dushyant Chautala Came Support Farmers Said Farmers Are Not Getting Benefit Msp

किसानों के समर्थन में उतरे दुष्यंत चौटाला, कहा- मंडियों में व्यवस्था बहुत खराब.. MSP पर नहीं हो रही खरीदी

Good News Uttar Pradesh Farmers In 165 Villages Cm Yogi Inaugurated Large Milk Center With Capacity 40000 Liters

165 गांवों के डेयरी किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने 40 हजार लीटर क्षमता वाला दुग्ध केंद्र लॉन्च किया

Cardamom Prices Massive Surge In Domestic And Global Markets Due To West Asia Conflict Intensifies Volatility And High Demand

भारी उछाल के साथ इलायची का भाव 2.60 लाख के पार, पश्चिम एशिया संघर्ष से घरेलू-वैश्विक कीमतों में हलचल