आलू के खेत में दोपहर नहीं इस समय डालें खाद, एक हेक्टेयर में 30 टन तक होगी पैदावार

आलू ऐसी नकदी फसल है जो कम समय में ही किसानों को अच्छा मुनाफा दिला सकती है. अगर खेत का सही प्रबंधन किया जाए, तो एक हेक्टेयर में 25 से 30 टन तक आलू का उत्पादन हो सकता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 26 Nov, 2025 | 02:37 PM

Potato Farming: उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार, देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्य हैं. यानी इन राज्यों में किसान बड़े स्तर पर आलू की खेती करते हैं. लेकिन कई किसानों की शिकायत रहती है कि उन्नत किस्मों की बुवाई करने के बाद भी उतनी अधिक पैदावार नहीं हो रही है. ऐसे में कई बार किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ता है. पर अब आलू की खेती करने वाले किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आलू खेती की वैज्ञानिक विधि के बारे में बात करने जा रहे हैं. इस विधि को अपनाते ही आलू की पैदावार बढ़ जाएगी. यानी आलू किसानों को कमाई ही कमाई होगी.

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, आलू की अच्छी उपज के लिए सही समय और सही मात्रा में खाद देनी चाहिए. क्योंकि आलू ऐसी फसल है, जिसे प्रचूर मात्रा में पोषक तत्वों  की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि आलू को ‘हेवी फीडर’ कहा जाता है. ऐसे आमतौर पर किसान अलग-अलग तरह की खाद का इस्तेमाल करते हैं, ताकि कम समय में अच्छा उत्पादन मिल सके. लेकिन किसानों को यह मालूम होना चाहिए कि आलू के पौधों को कब और कितनी मात्रा में पोषण की जरूरत होती है. अगर संतुलित मात्रा में खाद दी जाए तो आलू की पैदावार बढ़ सकती है. ऐसे में किसानों की कमाई भी बढ़ जाएगी.

30 टन हो सकता है आलू उत्पादन

कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि आलू ऐसी नकदी फसल है जो कम समय में ही किसानों को अच्छा मुनाफा दिला सकती है. अगर खेत का सही प्रबंधन किया जाए, तो एक हेक्टेयर में 25 से 30 टन तक आलू का उत्पादन  हो सकता है. लेकिन इसके लिए समय पर और संतुलित मात्रा में खाद डालनी चाहिए. खास बात यह है कि खाद की मात्रा से भी ज्यादा जरूरी है इसे सही समय पर डालना है. क्योंकि पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार पोषण मिलते हैं तो कंद बड़े बनते हैं और उत्पादन भी बढ़ता है. इसलिए उर्वरक प्रबंधन को हल्के में न लें, क्योंकि यही सीधे तौर पर किसानों की आमदनी बढ़ाता है.

इतनी मात्रा में करें खाद का इस्तेमाल

आलू की अच्छी पैदावार के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश  के साथ-साथ जिंक भी जरूरी होता है. लेकिन इन सभी पोषक तत्वों को सही मात्रा में देना बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए किसानों को एक हेक्टेयर आलू के खेत में 120- 150 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फॉस्फोरस और 150 किलो पोटाश डालना चाहिए. अगर तराई वाले क्षेत्रों में आलू की खेती हो रही है, तो वहां जिंक की कमी आम होती है. ऐसे में किसान लगभग 30- 40 किलो मोनो हाइड्रेट जिंक का प्रयोग कर सकते हैं. इससे पौधों को पूरा पोषण मिलता है और उत्पादन बेहतर होता है. साथ ही ध्यान रखें कि नाइट्रोजन कभी दोपहर में न दें. इसे शाम के समय देना सबसे अच्छा माना गया है. ऐसे में पौधे पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से शोषित कर पाते हैं और उत्पादन भी बढ़ता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Nov, 2025 | 02:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान