सिर्फ 30 दिन में तैयार होगी फसल, बाजार में भारी डिमांड और किसानों को मिलेगा शानदार दाम

लाल साग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खेती में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ज्यादा खर्च. बीज की कीमत कम होती है, खेत की तैयारी आसान रहती है और सिंचाई भी कम मात्रा में करनी पड़ती है. इसके बावजूद यह फसल बाजार में अच्छे दामों पर बिकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 8 Dec, 2025 | 07:54 AM

Farming Tips: अगर आप ऐसी फसल की तलाश में हैं, जो जल्दी तैयार हो, कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे और पूरे साल बाजार में जिसकी मांग बनी रहे तो लाल साग आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है. लाल साग न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि किसानों के लिए कम समय में आय बढ़ाने का आसान तरीका भी है. आजकल कई किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ ऐसी फसलें अपनाने लगे हैं, जो जल्दी तैयार होती हैं और जिन्हें बाजार में तुरंत खरीदार मिल जाते हैं. लाल साग उन्हीं में से एक है.

लाल साग क्यों है किसानों के लिए फायदेमंद?

लाल साग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खेती में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ज्यादा खर्च. बीज की कीमत कम होती है, खेत की तैयारी आसान रहती है और सिंचाई भी कम मात्रा में करनी पड़ती है. इसके बावजूद यह फसल बाजार में अच्छे दामों पर बिकती है और किसान इसकी मदद से महीने भर में बढ़िया आमदनी कर सकते हैं. शहरों से लेकर कस्बों तक, बाजारों में इसकी डिमांड लगातार बनी रहती है.

लाल साग की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यह कम जगह में भी अच्छी तरह उग जाता है. इसलिए बड़े किसान ही नहीं, छोटे किसान और किजन गार्डन बनाने वाले लोग भी इसे आसानी से उगा सकते हैं.

खेत की तैयारी और मिट्टी का चयन

लाल साग की खेती के लिए दोमट या हल्की रेतीली मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. खेत की मिट्टी का पीएच स्तर 6 से 7 के बीच होना चाहिए, जिससे पौधे तेजी से विकसित हो सकें. खेत में पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है, क्योंकि जलभराव होने पर पौधों की बढ़वार रुक जाती है.

किसान चाहें तो बुवाई से पहले खेत में थोड़ा गोबर खाद या कम्पोस्ट मिलाकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं. इससे पत्तियां बड़ी और नरम बनती हैं, जिससे बाजार में इसका भाव और बढ़ जाता है.

बुवाई का सही समय और तरीका

लाल साग को साल के अधिकतर महीनों में उगाया जा सकता है, लेकिन इसकी खेती के लिए ठंड का मौसम सबसे अनुकूल माना जाता है. अक्टूबर से फरवरी के बीच बोई गई फसल से बेहतरीन उपज मिलती है.

बुवाई का तरीका भी बेहद आसान है. किसान बस हल्की नमी वाली मिट्टी में बीजों को छिड़क दें और ऊपर से हल्की मिट्टी से ढक दें. बीज बहुत छोटे होते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा गहराई में नहीं डालना चाहिए.

सिंचाई और देखभाल

लाल साग को कम पानी की जरूरत होती है, लेकिन मिट्टी में नमी बनी रहना जरूरी है. हल्की सिंचाई नियमित अंतराल पर करते रहें.

घास-फूस को जड़ से हटाना जरूरी है ताकि पौधों को ज्यादा पोषण मिल सके. इसके अलावा किसी भी प्रकार के कीट के दिखने पर हल्के जैविक कीटनाशक का उपयोग किया जा सकता है.

सिर्फ 30 दिनों में तैयार फसल

लाल साग की फसल तेजी से बढ़ती है. बुवाई के लगभग 25–30 दिनों के भीतर पौधे कटाई योग्य हो जाते हैं. यही वजह है कि किसान चाहे तो एक ही मौसम में कई बार इसकी कटाई कर बेच सकते हैं.

बाजार में लाल साग की कीमत 25 से 40 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है, और शहरी इलाकों में यह भाव और भी अधिक हो सकता है. किसान थोड़े से खेत में भी इसकी खेती करके महीने भर में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

पोषण से भरपूर और डिमांड भी ज्यादा

लाल साग लोहे, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसकी पत्तियों में कई तरह के विटामिन मिलते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

डॉक्टर और डाइटीशियन भी लाल साग को भोजन में शामिल करने की सलाह देते हैं, इसलिए बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. रेस्तरां, होटल और सब्जी मंडियों में लाल साग एक प्रीमियम सब्जी के रूप में बिकता है.

किसानों के लिए एक बढ़िया अवसर

लाल साग एक ऐसी फसल है जो कम समय में बड़ा फायदा देना शुरू कर देती है. जलवायु अनुकूल हो तो किसान सिर्फ एक महीने में अच्छी कमाई कर सकते हैं, और बार-बार बुवाई करके नियमित आय भी बना सकते हैं. कम लागत, कम मेहनत और मजबूत बाजार यह खेती किसानों के लिए सोने पर सुहागा है.

अगर आप भी अपनी खेती में नई फसलों को अपनाने की सोच रहे हैं, तो लाल साग की खेती जरूर आजमाएं. यह आपकी कृषि आय बढ़ाने की दिशा में एक बेहतरीन कदम साबित हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा

लेटेस्ट न्यूज़

May Dairy Care Tips Animal Health Management Summer Heat Protection Livestock Farming Guide

भीषण गर्मी में पशु हो रहे बेहाल! दूध उत्पादन गिरने से लेकर बीमारी तक का खतरा, मई में पशुपालक जरूर करें ये काम

Gular Tree Farming Ayurvedic Wood Demand Farmer Income Profit

कम खर्च में शुरू करें गूलर की खेती, आयुर्वेद और फर्नीचर मार्केट में जबरदस्त बढ़ रही डिमांड

Guava Fruit Fly Control Pheromone Traps Methyl Eugenol Ipm Guava Orchard Pest Management

अमरूद की फसल पर मंडरा रहा है खतरनाक कीट! सही समय पर ये एक कदम नहीं उठाया तो हो सकता है भारी नुकसान

Pm Modi Oil Energy Saving Appeal India Opposition Vs Ruling Party On Fuel Global Energy Crisis

“ये डर फैलाने की कोशिश है”, PM मोदी की तेल बचाने की अपील से मचा सियासी भूचाल! विपक्ष ने उठाए बड़े सवाल

Cm Suvendu Adhikari Announces Annapurna Bhandar Scheme 3000 Rs Monthly Aid

महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना लॉन्च, CM शुभेंदु ने खोला खजाना.. हर महीने देंगे 3000 रुपये

April May Heatwave Impact On Livestock Milk Production Expert Advice

हीटवेव में लापरवाही से पशुओं का दूध हो रहा कम, मई की गर्मी में अपनाएं विशेषज्ञों के बताए ये टिप्स