सिर्फ 90 दिन में तैयार होगा खरबूजा, कम लागत में किसान कमा सकते हैं 70-80 हजार रुपये तक मुनाफा!

गर्मी के जायद सीजन में खरबूजे की खेती किसानों के लिए अच्छा कमाई का मौका बन सकती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही मिट्टी, समय पर बुवाई और उन्नत किस्मों के चयन से यह फसल लगभग 90 दिनों में तैयार हो जाती है. कम लागत में किसान इससे अच्छा उत्पादन और बेहतर मुनाफा हासिल कर सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 14 Mar, 2026 | 10:00 PM

Melon Farming: गर्मी का मौसम शुरू होते ही किसानों के सामने कम समय में अच्छी कमाई करने का एक बेहतरीन मौका होता है. जायद सीजन में कुछ फसलें ऐसी होती हैं जो जल्दी तैयार हो जाती हैं और बाजार में उनकी मांग भी काफी रहती है. उन्हीं में से एक है खरबूजा की खेती. (NHRDF) के संयुक्त निदेशक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार अगर किसान सही तकनीक और अच्छी किस्मों का चयन करें तो करीब 90 दिनों में तैयार होने वाली यह फसल उन्हें अच्छा मुनाफा दे सकती है.

जायद सीजन में बढ़ती है खरबूजे की मांग

संयुक्त निदेशक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार गर्मियों में खरबूजे की मांग बाजार में काफी ज्यादा रहती है. तेज गर्मी में लोग ऐसे फलों को ज्यादा पसंद  करते हैं जो शरीर को ठंडक दें और ताजगी बनाए रखें. इसी वजह से जायद सीजन में खरबूजे की खेती किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाती है. अगर किसान समय पर इसकी बुवाई कर दें तो दो से तीन महीने के भीतर फसल तैयार हो जाती है और बाजार में अच्छी कीमत मिल सकती है.

अच्छी पैदावार के लिए सही मिट्टी जरूरी

डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार, खरबूजे की अच्छी पैदावार के लिए सबसे पहले सही मिट्टी का चुनाव करना जरूरी है. बलुई दोमट मिट्टी  इस फसल के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि इसमें पानी का निकास अच्छा होता है. बुवाई से पहले खेत में पलेवा करना भी जरूरी होता है. पलेवा करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है और बीज अच्छे से अंकुरित होते हैं. किसानों को सलाह दी जाती है कि पलेवा के तुरंत बाद ही बुवाई कर दें ताकि पौधों को बढ़ने के लिए सही वातावरण मिल सके.

सिंचाई और देखभाल से बढ़ेगा उत्पादन

बीज बोने के बाद फसल की सही देखभाल  करना बहुत जरूरी होता है. डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार खरबूजे की फसल को समय-समय पर सिंचाई की जरूरत होती है. अगर किसान नियमित सिंचाई और खेत की देखभाल करते हैं तो पौधे स्वस्थ रहते हैं और फल का आकार भी अच्छा बनता है. इससे फल की मिठास भी बनी रहती है और बाजार में उसकी मांग बढ़ जाती है. इसके अलावा खेत में खरपतवार नियंत्रण और पौधों की नियमित निगरानी भी जरूरी होती है ताकि उत्पादन बेहतर हो सके.

कम लागत में ज्यादा मुनाफे का मौका

खरबूजे की खेती की खास बात यह है कि इसमें लागत ज्यादा नहीं आती. लगभग 25 से 30 हजार रुपये की लागत लगाकर एक एकड़ में फसल तैयार की जा सकती है. जब यह फसल मंडियों में पहुंचती है तो किसान इसे अच्छे दामों पर बेच सकते हैं. सही उत्पादन होने पर किसान प्रति एकड़ 70 से 80 हजार रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. इस तरह अगर किसान सही तकनीक, अच्छी किस्म  और समय पर देखभाल करें तो खरबूजे की खेती जायद सीजन में आय बढ़ाने का एक अच्छा और लाभदायक विकल्प बन सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Mar, 2026 | 10:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!