खेत की मेड़ पर लगाएं ये खास पौधे, मधुमक्खी पालन में बढ़ेगा शहद उत्पादन और होगी ज्यादा कमाई

मधुमक्खी पालन में शहद की पैदावार बढ़ाने के लिए आसपास फूलों और पेड़ों की मौजूदगी बहुत जरूरी होती है. खेत की मेड़, बगीचे या खाली जमीन पर अलग-अलग मौसम में खिलने वाले पौधे लगाकर किसान मधुमक्खियों के भोजन का इंतजाम कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं. इससे शहद की गुणवत्ता और कमाई बढ़ती

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 16 Feb, 2026 | 11:30 PM

Honey Production: उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य बन चुका है. यहां देश के कुल शहद उत्पादन का 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा तैयार होता है. बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण परिवार खेती के साथ मधुमक्खी पालन जोड़कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. अगर आप भी मधुमक्खी पालन शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि खेत की मेड़ पर कौन-कौन से फूल और पौधे लगाने से शहद उत्पादन बढ़ता है. क्योंकि सीधा नियम है-जहां फूल ज्यादा, वहां शहद ज्यादा.

साल भर फूल, तभी बढ़ेगा शहद

मधुमक्खियां  फूलों से रस और पराग इकट्ठा करती हैं. जितने ज्यादा तरह के फूल होंगे, शहद उतना अच्छा बनेगा. कई विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग मौसम में खिलने वाले पौधे जरूर लगाने चाहिए. सरसों, सूरजमुखी, सदाबहार और गेंदा जैसे पौधे मधुमक्खियों को बहुत पसंद आते हैं. सर्दियों में जब सरसों के खेत पीले फूलों से भर जाते हैं, तो मधुमक्खियां बड़ी संख्या में वहां पहुंचती हैं. सरसों के फूलों में ज्यादा रस होता है, जिससे शहद जल्दी बनता है. खेत की मेड़ या खाली जमीन पर ऐसे पौधे लगाकर आप मधुमक्खियों के लिए साल भर भोजन का इंतजाम कर सकते हैं.

Honey Production, Bee keeping, Organic Farming, Pollination, Mustard Flowers

सरसों मधुमक्खी पालन

सरसों और सूरजमुखी से डबल फायदा

सरसों मधुमक्खी पालन के लिए सबसे फायदेमंद फसल मानी जाती है. इसका शहद हल्के रंग का और स्वाद में मीठा होता है. बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है. अगर किसान सरसों की खेती के साथ मधुमक्खी पालन करें, तो कमाई बढ़ सकती है. सूरजमुखी भी मधुमक्खियों  के लिए बहुत अच्छा पौधा है. इसके बड़े फूलों में भरपूर पराग और रस होता है. इससे शहद उत्पादन बढ़ता है और सूरजमुखी के बीजों की पैदावार भी अच्छी होती है. तिल, धनिया और सौंफ जैसी फसलें भी मधुमक्खियों के लिए अच्छा भोजन देती हैं और जल्दी तैयार हो जाती हैं.

फलदार पेड़ों से बढ़ेगी कमाई

अगर आपके खेत या बगीचे  में आम, लीची या अमरूद के पेड़ हैं, तो यह मधुमक्खी पालन के लिए बहुत अच्छा है. जब इन पेड़ों में फूल आते हैं, तो मधुमक्खियां परागण करती हैं. इससे फलों की पैदावार 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. लीची के फूलों से बना शहद खास खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. बाजार में इसकी कीमत सामान्य शहद से ज्यादा मिलती है. इसलिए बागवानी और मधुमक्खी पालन को साथ-साथ करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Honey Production, Bee keeping, Organic Farming, Pollination, Mustard Flowers, Litchi Honey

सही पौधे लगाकर शहद उत्पादन बढ़ाने का आसान देसी तरीका.

नीम, सहजन और देसी फूल न भूलें

नीम, शीशम और सहजन जैसे पेड़ भी मधुमक्खियों के लिए फायदेमंद होते हैं. नीम के फूलों से बना शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. सहजन में लंबे समय तक फूल आते रहते हैं, जिससे मधुमक्खियों को ऑफ-सीजन में भी भोजन मिलता है. तुलसी, गेंदा और सदाबहार जैसे छोटे पौधे गमलों या बगीचे में आसानी से लगाए जा सकते हैं. ये लगभग पूरे साल फूल देते हैं.

Honey Production, Bee keeping, Organic Farming, Pollination, Mustard Flowers, Litchi Honey

कई पेड़ भी मधुमक्खियों के लिए फायदेमंद होते हैं.

सबसे जरूरी बात यह है कि खेत में कीटनाशकों और रसायनों का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा दवाइयां मधुमक्खियों के लिए नुकसानदायक होती हैं. अगर किसान सही पौधे लगाकर प्राकृतिक तरीका अपनाएं, तो मधुमक्खियां स्वस्थ रहेंगी, बक्सों की संख्या बढ़ेगी और शहद का उत्पादन भी लगातार बढ़ता रहेगा. थोड़ी समझदारी से आपका खेत सच में मीठा मुनाफा दे सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Feb, 2026 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी