छोटे किसानों के लिए वरदान हैं कस्टम हायरिंग सेंटर, छूट पर मिल रहीं मशीनों से कृषि लागत घटी

आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से किसान बीजों की बुवाई, उर्वरकों का छिड़काव सटीक तरीके से कर सकते हैं. मशीनों के सटीक इस्तेमाल से संसाधनों की बचत होती है. किसान कम पानी में भी फसल से अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 13 Aug, 2025 | 06:45 AM

खेती को आधुनिकता से जोड़ने के लिए सरकार लगातार किसानों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक खेती की ट्रेनिंग भी दे रही है. ट्रेनिंग के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी सारी जानकारी भी मुहैया कराई जाती है. आज बाजार में बहुत सी ऐसी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से किसान कम लागत और कम मेहनत में फसलों से अच्छी और बेहतर क्वालिटी की उपज ले सकते हैं. लेकिन देश के किसानों का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो आर्थिक संकट से जूझता है, जिनके लिए इन आधुनिक मशीनों को खरीद पाना संभव नहीं होता है. इस कारण से किसान इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) छोटे और सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित होते हैं. ये सेंटर किसानों को अच्छी आधुनिक मशीनें किराए पर उपलब्ध कराते हैं.

महंगी कृषि मशीनों की उलब्धता

आधुनिक कृषि उपकरणों की महंगी कीमतों के कारण छोटे किसानों तक इनकी पहुंच होना बहुत मुश्किल होता है. कस्टम हायरिंग सेंटर की मदद से ये आधुनिक मशीनें न केवल छोटे किसानों तक पहुंचती हैं बल्कि बहुत ही सस्ती दरों में किसानों को ये मशीनें उपलब्ध कराई जाती हैं. सीएचसी में किसानों को किराए पर मिलने वाली मशीनों में ट्रैक्टर, थ्रेशर, रीपर, रोटावेटर, ड्रोन शामिल हैं. बता दें कि, ये मशीनें बीज बुवाई से लेकर फसल कटाई तक का सारा काम आसानी से और कम समय में करती हैं.

समय की बचत और लागत में कमी

बिहार कृषि विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, छोटे और सीमांत किसानों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर किसी वरदान से कम नहीं है. इन सेंटरों पर उपलब्ध आधुनिक कृषि मशीनों को सस्ते किराए पर लेकर किसान महंगी मशीनों को खरीदने के झंझट से बचते हैं. जिसके कारण खेती में किसानों की लागत में काफी कमी आती है. इसके साथ ही ये मशीनें 20 से 25 मजदूरों का काम एक साथ करने की क्षमता रखती हैं. इस कारण से किसानों को मजदूरी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं रह जाती है. ऐसे में किसान कम समय औक कम लागत में बेहतर उत्पादन कर सकते हैं.

टिकाऊ खेती को बढ़ावा

आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से किसान बीजों की बुवाई, उर्वरकों का छिड़काव सटीक तरीके से कर सकते हैं. मशीनों के सटीक इस्तेमाल से संसाधनों की बचत होती है. किसान कम पानी में भी फसल से अच्छी पैदावार ले सकते हैं. बता दें कि, सीएचसी खोलने के लिए राज्य सरकारें किसानों को आधुनिक मशीन की खरीद पर सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं. इन सेंटरों से न केवल किसानों को खेती करने में आसानी होती है बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को भी रोजगार के अवसर मिलते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Aug, 2025 | 06:45 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान