MSP पर मूंग-मूंगफली खरीद को मंजूरी, उड़द-मक्का के दाम पर भी होगा ऐलान

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने मूंग और मूंगफली की MSP खरीद को मंजूरी दी है. उड़द और मक्का पर भी जल्द फैसला हो सकता है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 12 Jun, 2025 | 06:00 AM

उत्तर प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब राज्य में उगाई गई मूंग और मूंगफली को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी के बाद लिया गया है. वहीं उड़द और मक्का की खरीद पर भी जल्द ही अहम फैसला हो सकता है, जिससे किसानों की आमदनी और सुरक्षित हो सकेगी.

मूंगफली को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार

उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए भारत सरकार ने मूंगफली और मूंग की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति से लिया गया. इससे बड़ी संख्या में किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. लंबे समय से किसान इन फसलों को एमएसपी पर बेचने की मांग कर रहे थे.

मूंग खरीद का टारगेट तय

जायद 2024-25 सीजन के लिए मूंग की खेती उत्तर प्रदेश में 1.60 लाख हेक्टेयर और मूंगफली की खेती 1.74 लाख हेक्टेयर में हुई है. केंद्र सरकार ने तय किया है कि इस बार मूंग की कुल 34,720 मीट्रिक टन और मूंगफली की 50,750 मीट्रिक टन की खरीद एमएसपी पर की जाएगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा.

जरूरत पर बढ़ेगा खरीद टारगेट

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया है कि अगर जरूरत पड़ी तो खरीदी का यह लक्ष्य और भी बढ़ाया जा सकता है. साथ ही उड़द की फसल की खरीद को लेकर भी राज्य सरकार से प्रस्ताव मिलते ही उस पर भी मंजूरी दी जाएगी. इस फैसले से बाकी दलहनों के किसानों को भी उम्मीद जगी है.

मक्का को भी MSP पर खरीदने की मांग

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि इस बार जायद सीजन में राज्य में मक्के की खेती 4.80 लाख हेक्टेयर में हो रही है, ऐसे में इसे भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए. अगर मक्का की भी खरीद होती है तो किसानों को और अधिक आर्थिक मजबूती मिलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jun, 2025 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!