Gold Rate: सोना फिर हुआ महंगा, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव 1,45,910 पहुंचा, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. 6 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,910 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 6 Aug, 2026 | 10:40 AM

Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने का असर अब घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. 6 अगस्त को राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में सोने के भाव बढ़ गए हैं. वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल दर्ज किया गया है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जान लेना जरूरी है.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी मानी जा रही है. वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 4,162.76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है. वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर संभावित समझौते की उम्मीद और वैश्विक आर्थिक हालात पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. सोने की कीमतों में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और मजबूत मांग का असर मानी जा रही है.

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरट ( ₹/10 ग्राम) 24 कैरट ( ₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,33,760 1,45,910
मुंबई 1,33,610 1,45,760
अहमदाबाद 1,33,660 1,45,810
चेन्नई 1,33,610 1,45,760
कोलकाता 1,33,610 1,45,760
हैदराबाद 1,33,610 1,45,760
जयपुर 1,33,760 1,45,910
भोपाल 1,33,660 1,45,810
लखनऊ 1,33,760 1,45,910
चंडीगढ़ 1,33,760 1,45,910

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है. देश में चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.35 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है. इससे साफ है कि, कीमती धातुओं में खरीदारी का रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि, आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की कीमत, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले और दुनिया भर में मांग व आपूर्ति होगी. ऐसे में निवेश करने वाले लोगों और खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को जल्दबाजी करने के बजाय बाजार की चाल और ताजा कीमतों पर नजर रखकर ही फैसला करना चाहिए, ताकि सही समय पर खरीदारी का फायदा मिल सके.

खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

अगर आप शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर देख लें. अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और दूसरे शुल्क की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम ऊंचे बने हुए हैं. इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट की जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़