Tip Of The Day: अप्रैल में खरबूजे की खेती में न करें ये गलती, वरना फसल और मुनाफा दोनों पर पड़ेगा भारी असर

Musk Melon Farming: अप्रैल में खरबूजे की खेती में किसान सही समय, सिंचाई, पोषण और कीट-रोग नियंत्रण पर ध्यान दें तो फसल स्वस्थ रहती है और हाई क्वालिटी वाले फल मिलते हैं. गर्मी और बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए मल्चिंग, ड्रिप सिंचाई और समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि बाजार में अच्छा मुनाफा भी हासिल किया जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 8 Apr, 2026 | 09:22 PM

Kharbooje Ki Kheti: देश भर में किसान अप्रैल में खरबूजे की बुवाई और देखभाल में जुटे हैं. यह महीना इस फसल के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि तापमान तेजी से बढ़ता है और फसल जल्दी विकसित होती है. हालांकि, बेमौसम बारिश, कीट और पानी प्रबंधन में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि, सही तकनीक और थोड़ी सावधानी अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता के फल पा सकते हैं.

मौसम और जलवायु का असर

खरबूजे की फसल गर्म और शुष्क जलवायु में सबसे अच्छी होती है. शुरुआती अवस्था में हल्की ठंड या तेज गर्म हवाएं पौधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए बुवाई के बाद खेत में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है. ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने से पानी की बचत होती है और पौधों को संतुलित नमी मिलती है, जिससे फल का आकार और मिठास बेहतर होती है.

अप्रैल में दोपहर के समय हल्की सिंचाई फायदेमंद रहती है. साथ ही प्लास्टिक या सूखी घास से मल्चिंग करने से मिट्टी की नमी बनी रहती है और खरपतवार भी कम उगते हैं. खेत की मिट्टी भुरभुरी और जल निकासी वाली होनी चाहिए.

कीट और रोगों पर नियंत्रण

इस समय लाल कद्दू बीटल, एफिड्स (चेपा) और पाउडरी मिल्ड्यू जैसी समस्याएं आम हैं. किसान समय-समय पर फसल का निरीक्षण करें और पत्तियों पर सफेद धब्बे या कीट दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें. जैविक खेती करने वाले किसान नीम आधारित कीटनाशकों का उपयोग कर सकते हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी हैं. अधिक नाइट्रोजन देने से बेल तेजी से बढ़ती है लेकिन फल कम लगते हैं. इसलिए संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें और फूल व फल बनने के समय पोटाश की पर्याप्त मात्रा दें. इससे फल मीठे, आकर्षक और बाजार के लिए बेहतर बनते हैं.

फफूंद रोग नियंत्रण

जब पौधों में 6-10 पत्तियां निकल आती हैं और फूल आने लगते हैं, तब फफूंद रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान प्लांटोमाइसिन, नैटीगो और फास्पोकॉप जैसे फफूंदनाशी 2-3 बार छिड़काव करने से रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. अप्रैल में खरबूजे की खेती पूरे भारत में लाभदायक हो सकती है, बशर्ते किसान तापमान, सिंचाई, कीट नियंत्रण और पोषण प्रबंधन पर ध्यान दें. नियमित निगरानी और जागरूकता से बेहतर पैदावार मिलती है और बाजार में अच्छी कीमत भी हासिल होती है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Apr, 2026 | 09:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़