Bihar Nishulk Bijli Connection: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब खेत की सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन लेने पर कोई पैसा नहीं देना होगा. सरकार ‘मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना’ के तहत यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त दे रही है. इससे किसानों को डीजल खरीदने का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा और खेती सस्ती होगी.
क्या है यह योजना?
यह बिहार सरकार की योजना है. इसके तहत किसानों को उनके खेत के लिए फ्री में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. पहले सिंचाई के लिए किसान डीजल पंप चलाते थे, जिससे ज्यादा खर्च होता था. अब बिजली से सिंचाई होगी, जिससे पैसे की बचत होगी और काम भी आसान होगा.
कितने दिन में मिलेगा कनेक्शन?
सरकार की जानकारी के अनुसार, आवेदन करने के बाद सिर्फ 7 दिनों के अंदर खेत पर बिजली कनेक्शन लगा दिया जाएगा. यानी किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह योजना बिहार के उन किसानों के लिए है जिनके पास खेती की जमीन है और जो नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं. छोटे और मध्यम किसान इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा उठा सकते हैं, क्योंकि उनका सिंचाई खर्च कम हो जाएगा.
- गर्मी में अचानक घट रहा है दूध? यहां जानें दुधारू पशुओं की ‘परफेक्ट समर डाइट’, वरना होगा बड़ा नुकसान!
- Wheat Farming: दाना भराव का है निर्णायक समय! तीसरे पटवन में नहीं देखा मौसम तो मेहनत पर फिर सकता है पानी
- PM-Kusum के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! सोलर पंप सब्सिडी के झांसे में न गंवाएं लाखों, सरकार ने जारी की चेतावनी

बिहार सरकार MKVSY के तहत किसानों को फ्री बिजली कनेक्शन दे रही है
आवेदन के लिए क्या-क्या चाहिए?
आवेदन करते समय ये दस्तावेज जरूरी होंगे:
- आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड
- निवास प्रमाण
- जमीन के कागजात (खेसरा रसीद या भू-प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
कैसे करें आवेदन?
किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको:
- बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- ‘New Connection’ पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें.
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन जमा कर दें.
किसानों को क्या फायदा होगा?
इस योजना से किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगी जिससे डीजल का खर्च बचेगा और खेती की लागत कम होगी. इसके साथ ही समय पर सिंचाई होगी, जिससे फसल अच्छी होगी जिसकी मदद से किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी.