अब छत पर उगाएं ताजी सब्जियां..बिहार सरकार दे रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी का बड़ा मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

बिहार में शुरू हुई रूफटॉप गार्डनिंग योजना के तहत लोग अपनी छत पर सब्जियां उगा सकते हैं. सरकार यूनिट लगाने पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है, जिससे कम खर्च में ताजी और जैविक सब्जियां घर पर ही मिल सकेंगी. इससे परिवार को सुरक्षित भोजन और हरियाली दोनों मिलेंगी. शहरों में खेती आसान बनेगी.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 12 Feb, 2026 | 07:58 PM

Rooftop Gardening: अगर आप शहर में रहते हैं और हमेशा सोचते हैं कि काश थोड़ी सी जमीन होती तो अपने घर की सब्जी खुद उगाते, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. बिहार सरकार ने ऐसा मौका दिया है, जिससे आपकी खाली छत ही छोटा सा खेत बन सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए सरकार 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है. यानी कम खर्च में आप घर बैठे ताजी और जैविक सब्जियां उगा सकते हैं.

क्या है रूफटॉप गार्डनिंग योजना?

बिहार सरकार की रूफटॉप गार्डनिंग योजना  का मकसद शहरों में हरियाली बढ़ाना और लोगों को ताजी, बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध कराना है. आजकल बाजार की सब्जियों में कीटनाशकों का डर बना रहता है. ऐसे में अगर सब्जी घर की छत पर उगे, तो भरोसा भी रहेगा और सेहत भी बेहतर होगी. सरकार चाहती है कि शहरी लोग अपनी छत का सही इस्तेमाल करें. इससे घर का खर्च कुछ कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा. बढ़ते प्रदूषण और कंक्रीट के जंगल के बीच यह योजना राहत की तरह है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी और क्या होगा खर्च?

इस योजना के तहत छत पर बागवानी के लिए एक यूनिट की लागत लगभग 60,000 रुपये तय की गई है. इस पर सरकार 75 प्रतिशत यानी अधिकतम 45,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. बाकी रकम लाभार्थी को खुद लगानी होगी. इस यूनिट में फार्मिंग बेड, अच्छी मिट्टी, जैविक खाद, बीज और जरूरी ढांचा शामिल होता है, ताकि छत पर सुरक्षित तरीके से खेती की जा सके. यानी आपको अलग से ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. एक बार सेटअप हो जाने के बाद आप नियमित देखभाल से अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन और कहां मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ फिलहाल कुछ चुनिंदा शहरों के शहरी निवासी ही उठा सकते हैं. इनमें बिहार के कई शहर शामिल हैं. आगे चलकर इसे और शहरों में बढ़ाया जा सकता है. अगर आपके पास अपना घर है या आप अपार्टमेंट में रहते हैं और छत पर कम से कम 300 वर्ग फीट की खाली और मजबूत जगह है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. छत इतनी मजबूत होनी चाहिए कि फार्मिंग बेड का वजन संभाल सके. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा. आवेदन करते समय आपको जरूरी दास्तावेज और छत की जानकारी देनी होगी. जिसके बाद विभाग की ओर से निरीक्षण कियाा जाएगा और फिर सब्सिडी के साथ यूनिट मौजूद कराई जाएगी.

क्या उगा सकते हैं और कैसे होगा फायदा?

रूफटॉप गार्डनिंग के जरिए आप टमाटर, भिंडी, मिर्च, लौकी, पालक, धनिया जैसी रोजमर्रा की सब्जियां आसानी से उगा  सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, नींबू और अमरूद जैसे छोटे फलदार पौधे भी लगाए जा सकते हैं. कई लोग सजावटी फूल भी लगाते हैं, जिससे घर की खूबसूरती बढ़ती है. छत पर पौधे लगाने से घर का तापमान भी थोड़ा कम रहता है. इससे गर्मियों में एसी और कूलर का इस्तेमाल कम हो सकता है और बिजली की बचत होती है. पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर हवा को शुद्ध करते हैं, जिससे वातावरण साफ रहता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Feb, 2026 | 07:58 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Mandi Bhav Iran Israel War Onion Export Affected Lasalgaon Mandi Latest Onion Rate

Mandi Bhav: ईरान-इजरायल जंग से प्याज का निर्यात प्रभावित, लासलगांव मंडी में 1100 रुपये क्विंटल हुआ रेट

Scorching Heat Wreaking Havoc If Left Unchecked Livestock Sick Milk Production Decline And Losses Could Mount

भीषण गर्मी से पहले पशुपालक कर लें ये तैयारियां, पशु नहीं होंगे बीमार और दूध भी बढ़ेगा

These 3 Indigenous Cows No Less Than Buffaloes Giving More Milk Less Cost And Making Huge Profits Cattle Farmers

भैंस से कम नहीं ये 3 देशी गायें, कम खर्च में ज्यादा दूध देकर पशुपालकों को करा रही मोटा मुनाफा!

Rashtriya Krashi Mela Raisen Shivraj Singh Said Agricultural Model Developed To Address Challenge Of Small Landholdings Farmers To Receive Training

छोटी जोत की चुनौती दूर करने के लिए कृषि मॉडल तैयार, राष्ट्रीय कृषि मेले में 11 से 13 अप्रैल तक किसानों को ट्रेनिंग

Wheat Procurement Standards Relaxation Haryana And Punjab Farmer Leadersalso Demanded Relaxation

राजस्थान से प्यार.. हरियाणा-पंजाब और MP को दुत्कार, गेहूं खरीद मानक में छूट पर भड़के किसान नेता

Natural Farming Methods Reached 99 Percent Of Gram Panchayats In Himachal And Farmers Receiving Double Msp

99 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा प्राकृतिक खेती का तरीका, दोगुना भाव मिलने से किसानों की संख्या लाखों के पार