राज्य सरकार का ऐलान- सर्वे रिपोर्ट आते ही किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा

ओडिशा में प्री-मॉनसून बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सरकार ने किसानों को जल्द मुआवजा और चार दिनों में इनपुट सब्सिडी देने की घोषणा की है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 5 Jun, 2025 | 09:48 AM

प्री-मॉनसून बारिश से ओडिशा के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा. राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को 3-4 दिनों के भीतर फसल नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ जिलों से रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है. नुकसान का आंकलन होने के बाद ये रिपोर्ट बीमा कंपनियों को भेजी जाएगी, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को मुआवजा मिल सके.

दरअसल, फसल नुकसान की समीक्षा एक उच्च स्तरीय बैठक में की गई, जिसमें उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री केवी सिंह देव, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, और खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र शामिल हुए. बैठक के बाद मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत बीमित नहीं हैं, उन्हें राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SRDF) के नियमों के अनुसार इनपुट सहायता दी जाएगी. मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि प्रभावित किसानों को अगले चार दिनों में इनपुट सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी.

खड़ी धान की फसल अंकुरित हो गई

बैठक में बारिश से प्रभावित किसानों से धान की खरीद पर भी चर्चा हुई. चूंकि मंडियों में गीले धान को सुखाने के लिए आधुनिक मशीनें मौजूद हैं, इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे इनका इस्तेमाल करें, ताकि उनकी फसल ‘फेयर एवरेज क्वालिटी’ मानकों पर खरी उतर सके. कुछ जिलों से रिपोर्ट मिली है कि अधिक नमी के कारण पकने की स्थिति में खड़ी धान की फसल अंकुरित हो गई है, जिससे वह बिक्री लायक नहीं रह गई.

फसल कटाई का काम भी रुक गया

वहीं, बेमौसम बारिश से कटाई का काम भी रुक गया है. मॉनसून की शुरुआत के साथ ही निचले इलाकों में जलभराव एक नई चुनौती बन गया है. मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए शहरी विकास और पंचायती राज विभागों को अपनी मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दे दिए गए हैं.

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन

बता दें कि असमय और भारी बारिश से फसल को नुकसान होने के बाद बड़गड़ जिले के किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था. उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की थी. संजुक्त कृषक संगठन के बैनर तले किसानों ने अंकुरित धान के गुच्छे हाथ में लेकर आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी परेशानियों की अनदेखी कर रहे हैं. किसानों ने कहा था कि बेमौसम बारिश से हमारे खेत डूब गए हैं. कटाई की गई धान सड़ रही है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने नहीं आया.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jun, 2025 | 09:46 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखाना.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान