घर बैठे मंगाएं पालक की नई किस्म के बीज, 10 बार उपज कटाई कर सकेंगे किसान

राष्ट्रीय बीज निगम यानी एनएससी पालक किस्म 'एनएससी-99 आईयूएस' के बीजों की बिक्री कर रहा है. इन बीजों की बुवाई से पालक तेजी से बढ़ती है और किसान कई बार काटकर बिक्री कर सकते हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 24 May, 2025 | 08:30 AM

खेती में मुनाफा तभी बढ़ता है जब किसान सही किस्म का चुनाव करें और फसल की देखरेख अच्छे से हो. खासकर सब्जियों की खेती में अगर अच्छी किस्म मिल जाए, तो कम जमीन में भी ज्यादा आमदनी की उम्मीद की जा सकती है. ऐसी में नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन (NSC) की तरफ से बाजार में उपलब्ध पालक की किस्म ‘NSC-99 IUS’, जो इन दिनों किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

8 से 10 बार तक कर सकते हैं कटाई

पालक की नई किस्म ‘NSC-99 IUS’ के बीज की सबसे खास बात यह है कि इसके पत्ते गहरे हरे और मुलायम होते हैं. इसमें पोषक तत्वों की अधिकता के चलते बाजार में इसकी मांग काफी अधिक होती है.  यह किस्म मुख्य रूप से तेजी से बढ़ने वाली और बार-बार कटाई देने वाली किस्म है. यानी इस किस्म की खेती करने पर किसानों को 25 से 30 दिन के भीतर पहली कटिंग मिल जाती है. इसके बाद भी किसान सही देखभाल के  साथ इसकी कटाई 8 से 10 बार तक कर सकते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि एक बार बीज बोने के बाद लंबे समय तक फसल से मुनाफा मिलता रहता है.

कम लागत में ज्यादा कमाई

पालक की यह किस्म की कटिंग जल्दी होती है,और बाजार में मांग बनी रहने के कारण फसल जल्दी बिक जाती है. वहीं किसान इसे NSC के वेबसाईट से आसानी से खरीद सकते हैं. पालक के इस किस्म के बीज यहां 80 से 82 रुपए में  250 ग्राम के पैकेट आसानी से मिल सकते हैं. जो नर्सरी या सीधे खेत में बोने के लिए पर्याप्त होता है.

एनएससी पर बेस्ट क्वालिटी के बीज

नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन (NSC) की बीज क्वालिटी पर किसानों का भरोसा सालों से है. ये बीज शुद्धता, अंकुरण और गुणवत्ता की सभी कैटेगरी पर खरे उतरते हैं. अगर आप भी पालक के इस किस्म की खेती करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर बीज मंगवा सकते है.

ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर

  1. बीजों को ऑनलाइन खरीदने के लिए NSC के आधिकारिक वेबसाइट www.mystore.in पर जा कर ऑर्डर कर सकते हैं
  2. वेबसाईट ओपन करते ही आपको Buy Seeds Online या E-commerce सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. फसल कैटेगरी में सब्जियां चुनें. उसमें पालक लिख कर NSC-99 IUS वैरायटी को चुने.
  4. नाम, पता और फोन नंबर जैसे जानकारियों को भरकर ऑर्डर प्लेस करें. फिर पेमेंट कर ऑर्डर कंफर्म करें

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 May, 2025 | 08:30 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई