रजनीगंधा फूल कराएगा 6 लाख तक कमाई, जान लें खेती का सही तरीका

रजनीगंधा के कंदों की रोपाई के लिए 1.5 से 2.5 सेमी के कंद का चुनाव करें . मॉनसून सीजन में शुरुआती दिनों में ही कंदों की रोपाई करनी चाहिए. कतार से कतार में रोपाई के लिए 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी और गहराई 5 से 7 सेमी की होनी चाहिए.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 2 Jul, 2025 | 10:49 PM

देश में मॉनसून पूरी तरह से एंट्री कर चुका है. इसके साथ ही किसान भी अब बारिश में अच्छी उपज देने वाली फसलों की खेती करने लगे हैं. बारिश के दिनों में खेती करने से किसानों को दोहरा फायदा होता है. एक ओर जहां उन्हें अच्छा उत्पादन मिलता है, वहीं दूसरी ओर पानी की भी बचत होती है. लिहाजा बारिश के मौसम में खेती करना किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. बारिश के दिनों में किसान कई तरह की फसलों और फूलों की खेती कर सकते हैं जिनमें से एक रजनीगंधा का फूल भी है.

बरसात के दिनों में अच्छे रख रखाव के साथ रजनीगंधा की खेती की जाए तो किसानों को इससे अच्छा उत्पादन मिल सकता है और अच्छी कमाई भी हो सकती है. बता दें कि रजनीगंधी के फूलों को सजावट के साथ-साथ बेहतरीन खुशबू के कारण पूजा की अगरबत्ती और धूप बत्ती बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे करें खेत की तैयारी

रजनीगंधा फूल की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट या दोमट मिट्टी सही मानी जाती है जिसका pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए. रजनीगंधा की खेती के लिए 20 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए. रजनीगंधा के बीजों की बुवाई से पहले खेत की अच्छे से 2 से 3 बार गहरी जुताई कर लें ताकि मिट्टी भुरभुरी हो सके. इसके बाद मिट्टी में 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की सड़ी हुई खाद मिलाएं. ध्यान रहे कि रजनीगंधा के पौधे को कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप हर दिन चाहिए होती है.

रोपाई का सही तरीका

रजनीगंधा के कंदों की रोपाई के लिए 1.5 से 2.5 सेमी के कंद का चुनाव करें . मॉनसून सीजन में शुरुआती दिनों में ही कंदों की रोपाई करनी चाहिए. कतार से कतार में रोपाई के लिए 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी और गहराई 5 से 7 सेमी की होनी चाहिए. बता दें रजनीगंधा की फसल की पहली सिंचाई रोपाई के तुरंत बाद करें. बारिश के दिनों में फसल को जरूरत के हिसाब से ही पानी दें और जलभराव न होने दें. जलभराव की स्थिति में फसल सड़ कर खराब हो सकती है.

कटाई का सही समय

रजनीगंधा का पौधा 90 से 110 दिनों में पहली कटाई के लिए तैयार हो जाता है और कटाई के लिए सुबह या शाम का समय सही होता है. फूल की तुड़ाई के लिए पहले पौधे को देख जांच लें, अगर पौधे में 1-2 कलियां खिलने लगें तब हर 2 से 3 दिन में फूल की तुड़ाई शुरू करें. बात करें रजनीगंधा के पौधे से होने वाली पैदावार की तो इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसानों को 5 हजार से 7 हजार किलोग्राम फूल मिल सकते हैं. वहीं फूलों के साथ-साथ कंदों की संख्या में भी बढ़त होती है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Jul, 2025 | 10:48 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Maharashtra Congress In Support Farmers Onion Be Priced At Rs 3000 Per Quintal Onion Latest Rate

प्याज किसानों के समर्थन में कांग्रेस, 3000 रुपये क्विंटल भाव तय करने की मांग; वरना जारी रहेगा आंदोलन

Mother Dairy Milk Price Update Following Launch Of Soil Degradable Pouches Set To Hit The Market On June 5

मदर डेयरी दूध की कीमतें बढ़ाने पर कंपनी ने दिया अपडेट, 5 जून को बाजार में आएगा मिट्टी में नष्ट होने वाला पाउच   

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत