अब जंगली जानवरों से बर्बाद नहीं होगी किसानों की मेहनत, सीएम योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग उपलब्ध करा रही है. यह सौर ऊर्जा से चलने वाला सुरक्षित उपाय है, जो कम खर्च में खेतों को सुरक्षा देता है. इससे फसल नुकसान घटेगा और किसानों की आय सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 10 Apr, 2026 | 08:50 AM

Crop Protection: उत्तर प्रदेश में किसानों की फसलों को जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सोलर फेंसिंग उपलब्ध करा रही है. इसका उद्देश्य फसलों को नुकसान से बचाना और किसानों की आय को सुरक्षित करना है. सरकार का कहना है कि यह सौर ऊर्जा से चलने वाला सुरक्षित और टिकाऊ उपाय है, जिसे कम खर्च और कम रखरखाव में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से फसलों  को होने वाला नुकसान किसानों के लिए बड़ी समस्या रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार सोलर फेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीक किसानों तक पहुंचा रही है. उन्होंने बताया कि यह मॉडल किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है और उत्तर प्रदेश का यह तरीका अब देश के दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है. सरकार का मानना है कि इससे खेतों में रात के समय होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा.

कैसे काम करती है सोलर फेंसिंग?

सोलर फेंसिंग  सौर ऊर्जा से चलने वाली एक सुरक्षित सुरक्षा प्रणाली है. इसमें 12 वोल्ट की सुरक्षित करंट प्रवाहित होती है, जो खेत के पास आने वाले जानवरों को हल्का झटका देकर डराती है, लेकिन उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती. इस सिस्टम में सोलर पैनल, बैटरी, झटका मशीन (एनर्जाइजर), वायर, इंसुलेटर और सायरन लगाए जाते हैं. दिन में सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाता है और बैटरी में स्टोर करता है. रात में यही बैटरी फेंसिंग को चालू रखती है. अगर कोई जानवर तार को छूता है तो उसे हल्का झटका लगता है और वह खेत से दूर भाग जाता है. वहीं अगर कोई तार काटने या छेड़ने की कोशिश करता है तो सायरन बजने लगता है, जिससे किसान तुरंत सतर्क हो सकते हैं.

कम खर्च, ज्यादा सुरक्षा और आसान रखरखाव

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सोलर फेंसिंग किसानों के लिए किफायती और लंबे समय तक चलने वाला समाधान है. इसमें बिजली का अलग खर्च नहीं आता, क्योंकि यह पूरी तरह सौर ऊर्जा पर आधारित है. इसका रखरखाव भी आसान है. समय-समय पर बैटरी, वायर और सोलर पैनल की सफाई करने से यह कई साल तक बेहतर काम करती है. खासकर उन इलाकों में, जहां नीलगाय, जंगली सूअर, बंदर या आवारा पशु फसलों को नुकसान  पहुंचाते हैं, वहां यह तकनीक काफी असरदार मानी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे किसानों की फसल बचने के साथ उनकी लागत भी कम होती है और उत्पादन में स्थिरता बनी रहती है.

गौ-आश्रय और फसल सुरक्षा पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने 6,700 निराश्रित गौ-आश्रय स्थल बनाकर करीब 16 लाख निराश्रित गौवंश को संरक्षित  किया है. इसके अलावा जो लोग निराश्रित गौवंश का पालन कर रहे हैं, उन्हें सरकार 1,500 रुपये प्रति पशु प्रति माह दे रही है. सरकार का मानना है कि गौ-आश्रय स्थलों और सोलर फेंसिंग जैसे उपायों से किसानों को दोहरा फायदा मिलेगा. एक तरफ आवारा पशुओं से फसल सुरक्षित होगी, दूसरी तरफ निराश्रित गौवंश को भी संरक्षण मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Apr, 2026 | 08:39 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Bhupinder Singh Hooda Demanded The Government To Conduct A Special Girdawari

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने की विशेष गिरदावरी कराने की मांग, कहा- किसानों को तुरंत मिले मुआवजा.. साथ में बोनस भी

Wheat Procurement Standards Relaxed And Broken Wheat Grains Raised To 50 For Procurement In Rajasthan

गेहूं किसानों को बड़ी राहत… टूटा और सिकुड़ा दाना खरीदेगी सरकार, मानक छूट सीमा बढ़ाकर 50 फीसदी की गई

Maharashtra Government Planning Set Up Solar Powered Onion Processing Units Tabilize Onion Prices

प्याज की गिरती कीमतों को रोकने के लिए बड़ी पहल, सरकार लगाएगी प्रोसेसिंग यूनिट.. किसानों की बढ़ेगी इनकम

Crpf Recruitment 2026 9195 Constable Posts 10th Pass Apply Online Eligibility Selection Process

CRPF में बंपर भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मिलेगी 69,100 रुपये तक सैलरी

India Wheat Crop Damage Unseasonal Rain Hailstorm 111 Districts 9 States Production Decline Report

Report: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान, 9 राज्यों के 111 जिलों में उत्पादन गिरावट तय

Israel Approves Indian Okra Seed Import Virus Free Certification Agri Export Opportunity India Israel Trade

इजराइल ने भारतीय भिंडी बीजों के आयात को दी मंजूरी, किसानों के लिए बड़ा मौका… पर शर्तें भी हैं बेहद सख्त