बिहार में पशुपालन को मिलेगा नया सहारा, बकरी-सुअर पालन और डेयरी से बढ़ेगी किसानों की कमाई

बिहार में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं. उन्नत नस्ल की बकरियों के लिए सीमेन स्टेशन, सुअर प्रजनन केंद्र, गांवों में सुधा बिक्री केंद्र और पशु स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इन योजनाओं से पशुपालकों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 5 Feb, 2026 | 08:33 PM

Dairy Development : गांवों में पशुपालन हमेशा से किसानों की आमदनी का भरोसेमंद सहारा रहा है. अब बिहार सरकार इस सहारे को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है. डेयरी, बकरी पालन और सुअर पालन को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं. इन योजनाओं का सीधा फायदा पशुपालकों को मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. सरकार का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर नस्ल के जरिए पशुपालन को कमाई का बड़ा जरिया बनाया जाए.

गोट सीमेन स्टेशन से उन्नत नस्ल की बकरियां तैयार होंगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार राज्य में गोट सीमेन स्टेशन स्थापित करने जा रही है. इस स्टेशन के जरिए उन्नत नस्ल के बकरों  के सीमेन से स्ट्रॉ तैयार की जाएगी और बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा. इससे बकरी पालन करने वाले किसानों को बेहतर नस्ल के बच्चे मिलेंगे, जो तेजी से बढ़ेंगे और ज्यादा वजन वाले होंगे. इससे मांस उत्पादन बढ़ेगा और बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. पशुपालकों के लिए यह योजना कम लागत में ज्यादा लाभ देने वाली साबित हो सकती है.

शूकर प्रजनन केंद्र से सुअर पालन को बढ़ावा

बिहार सरकार सुअर पालन  को भी बढ़ावा देने के लिए शूकर प्रजनन, अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने जा रही है. इससे सुअर पालने वाले किसानों को नई तकनीक और बेहतर नस्ल की जानकारी मिलेगी. सुअर पालन कम समय में अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय माना जाता है. ऐसे में प्रशिक्षण और उन्नत नस्ल मिलने से पशुपालकों की आय बढ़ सकती है और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.

हर गांव में सुधा बिक्री केंद्र और शीतक केंद्र का लाभ

डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार हर गांव में सुधा बिक्री केंद्र खोलने की योजना पर काम कर रही है. इससे दूध बेचने के लिए किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने गांव में ही बाजार मिल जाएगा. इसके अलावा मधेपुरा में 50 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाले शीतक केंद्र का निर्माण भी पूरा किया जाएगा. इससे दूध को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और खराब होने की समस्या कम होगी. इसका सीधा फायदा डेयरी किसानों को मिलेगा.

वन हेल्थ प्लेटफॉर्म से पशुओं का बेहतर इलाज

पशुओं में होने वाली बीमारियों  की पहचान और इलाज के लिए वन हेल्थ प्लेटफॉर्म की स्थापना को मंजूरी दी गई है. इसके जरिए रेबीज, ब्रुसेलोसिस और तपेदिक जैसे रोगों की जांच और इलाज आसान होगा. जब पशु स्वस्थ रहेंगे, तो दूध उत्पादन और पशुपालकों की आय दोनों बढ़ेंगे. बीमारी से होने वाले नुकसान को कम करने में यह पहल अहम साबित हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Now Grow Fresh Vegetables On Your Rooftop The Bihar Government Is Offering A Great Opportunity With A 75 Percent Subsidy

अब छत पर उगाएं ताजी सब्जियां..बिहार सरकार दे रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी का बड़ा मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

Yogendra Yadav Exposed Government Position India Us Trade Deal

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर योगेंद्र यादव ने खोली सरकार की पोल, कहा-किसानों को अंधकार में डालकर गुमराह किया जा रहा

Drone Farming Benefits For Farmers Can Sprinkle One Acre In 7 Minutes

चार घंटे का काम सिर्फ 7 मिनट में.. ड्रोन से होगी किसानों की दोगुनी कमाई! जानिए कैसे समय और पैसा दोनों बचेगा

Up Budget 2026 Announces Several New Schemes Farmers And Women Boosting Income And Employment

UP Budget 2026 में किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान, रोजगार मिलेगा आय बढ़ेगी

High Value Crops Prioritized In Union Budget 2026 Must Ensure Small Farmers Do Not Miss Out On High Tech Agriculture Read Surendra Prasad Singh Opinion

Opinion: हाई वैल्यू क्रॉप को आम बजट में प्राथमिकता, हाईटेक एग्रीकल्चर में कहीं चूक न जाएं छोटे किसान

Relief Sugarcane Farmers Up Budget 2026 Crores Farmers Directly Benefit From Increased Prices

UP Budget 2026 में गन्ना किसानों को राहत, बढ़े दाम से करोड़ों किसानों को होगा सीधा फायदा