Dairy Farming Tips: भारत में पशुपालन गांवों की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है. लाखों-करोड़ों किसान अपनी आजीविका के लिए दूध उत्पादन और पशुओं पर निर्भर हैं. इसी काम को आसान और आधुनिक बनाने के लिए भारत पशुधन (Bharat Pashudhan) नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है. पशुपालन एवं दुधारू पालन विभाग और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से शुरू की गई है, ताकि किसानों को तकनीक के जरिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
यह प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन (NDLM) के तहत बनाया गया एक ऑनलाइन पशुधन रिकॉर्ड सिस्टम है. इसका मकसद देश के पशुपालन क्षेत्र को तकनीक के जरिए मजबूत बनाना है, ताकि पशुओं की जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रहे और किसानों को सुविधाएं आसानी से मिल सकें.
क्या है भारत पशुधन?
भारत पशुधन एक ऑनलाइन योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर के पशुओं का पूरा रिकॉर्ड एक ही जगह सुरक्षित रखना है. इसमें हर पशु की पहचान, उसकी सेहत, टीकाकरण, प्रजनन और दूध या अन्य उत्पादन की जानकारी दर्ज होती है. इससे सरकार, पशु चिकित्सक और किसान सभी को जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है.
- गेहूं कटाई के बाद खाली खेत में करें इस फसल की खेती, 2 महीने में 50 हजार रुपये एकड़ तक हो सकती है कमाई!
- भारत के इस शहर को कहतें हैं ‘ऑरेंज कैपिटल ऑफ इंडिया’, जानें क्यों दुनिया भर में मशहूर हैं यहां के संतरे
- गेहूं किसान ध्यान दें! MSP का चाहिए फायदा तो 7 मार्च से पहले करें ये काम, 2,585 रुपये क्विंटल पर खरीदेगी सरकार
एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी जानकारी होने से पशुओं की देखभाल बेहतर होती है और पूरा प्रबंधन ज्यादा आसान और पारदर्शी बन जाता है.
Bharat Pashudhan is the unified digital livestock database developed under the National Digital Livestock Mission (NDLM).#BharatPashudhan #NDLM #PashuAadhaar #DigitalLivestock #AnimalHusbandry #LivestockRecords #DAHD #NDDB pic.twitter.com/XrmiOx1EIf
— Dept of Animal Husbandry & Dairying, Min of FAH&D (@Dept_of_AHD) February 28, 2026
टेक्नोलॉजी से जुड़ेगा पशुपालन क्षेत्र
इस पहल का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बनाना है, जो किसानों, पशु चिकित्सकों और संबंधित सेवाओं को आपस में जोड़े.
- किसान अपने पशु का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं.
- पशु चिकित्सक इलाज और टीकाकरण का रिकॉर्ड अपडेट कर सकते हैं.
- सरकार योजनाओं और सहायता को बेहतर तरीके से लागू कर सकती है.
इससे पशुपालन को ‘स्मार्ट’ और ज्यादा सुलभ बनाया जा रहा है.
क्यों जरूरी है डिजिटल पशुधन डेटाबेस?
भारत में पशुओं की बड़ी संख्या होने के कारण सटीक डेटा का अभाव कई बार योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा बनता था. भारत पशुधन के माध्यम से:
- पशुओं की यूनिक पहचान संभव होगी.
- बीमारियों की रोकथाम और निगरानी आसान होगी.
- टीकाकरण और प्रजनन कार्यक्रमों की बेहतर ट्रैकिंग होगी.
- किसानों को समय पर जानकारी और सेवाएं मिल सकेंगी.
यह पहल पशुधन क्षेत्र में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत पशुधन के जरिए किसानों को कई लाभ मिलेंगे:
- पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादन का डिजिटल रिकॉर्ड
- सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच
- समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं
- बेहतर प्रबंधन से अधिक दूध उत्पादन
डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान अब अपने पशुधन से जुड़ी जानकारी एक क्लिक में पा सकेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.
भारत पशुधन पहल भारत के पशुपालन क्षेत्र में एक बड़ा डिजिटल बदलाव है. यह न केवल डेटा को संगठित करता है, बल्कि किसानों, पशु चिकित्सकों और सरकार के बीच मजबूत समन्वय भी स्थापित करता है. तकनीक के सहारे पशुधन क्षेत्र को आधुनिक बनाकर यह मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की क्षमता रखता है.