Fish Farming: अब गोबर से ऐसे तैयार करें मछलियों का चारा, तालाब में डालते ही तेजी से बढ़ेगा वजन

Fish Farming:- मछली पालन में अब किसानों को महंगे चारे की जरूरत नहीं. घर पर बने सस्ते चारे से मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा और किसानों की कमाई भी कई गुना तक बढ़ सकती है. जानें कैसे....

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 26 Sep, 2025 | 11:30 PM

Fish Farming:- भारत में खेती के साथ-साथ मछली पालन भी किसानों के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया बनता जा रहा है. सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलने के बावजूद कई किसान आज भी ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाते क्योंकि उन्हें सही तकनीक और चारे की जानकारी नहीं होती. अब वैज्ञानिकों ने मछलियों के लिए ऐसा चारा विकसित किया है जो सस्ता भी है और वजन भी तेजी से बढ़ाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है, वो भी गाय-भैंस के गोबर से.

क्यों नहीं होती मछली पालन में सभी को सफलता?

कई किसान मछली पालन की शुरुआत तो करते हैं, लेकिन कम जानकारी के कारण वे उचित देखभाल और चारे की मात्रा नहीं दे पाते. इसका असर मछलियों की ग्रोथ पर पड़ता है और उत्पादन कम होता है. सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है, लेकिन तकनीकी जानकारी और सस्ती फीड की कमी से किसान भरपूर मुनाफा नहीं कमा पाते.

तालाब की गहराई से जुड़ा है मछलियों का विकास

विशेषज्ञों के अनुसार, मछली पालन के लिए तालाब की गहराई 5 से 6 फीट होनी चाहिए. इस गहराई में सूर्य की रोशनी (Sunlight) प्लैंक्टन को उत्पन्न करने में मदद करती है, जो मछलियों का प्राकृतिक भोजन होता है. तालाब के ऊपरी हिस्से में लगभग 60 फीसदी प्लैंक्टन पाया जाता है, जबकि मध्य और निचले स्तर पर 20 प्रतिशत तक. यही वजह है कि सभी मछलियां अलग-अलग स्तरों पर खाना तलाशती हैं.

कंपोजिट फिश कल्चर से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपोजिट फिश कल्चर (Composite Fish Culture) यानी कई प्रजातियों की मछलियों को एक ही तालाब में पालना फायदेमंद होता है.

  • कॉमन कॉर्प और कतला मछलियां ऊपरी और मध्य स्तर पर खाना खोजती हैं.
  • सिल्वर कॉर्प और नैनी मछलियां नीचे के स्तर पर भोजन करती हैं.
  • इस तरह तालाब के हर हिस्से का उपयोग होता है और उत्पादन बढ़ता है.

घर पर बनाएं खुद का चारा

कई बार किसानों के पास मछलियों के लिए बाजार से चारा खरीदने के पैसे नहीं होते. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसान खुद ही घर पर सस्ता और असरदार चारा बना सकते हैं. इसके लिए गाय-भैंस के गोबर, बकरी के मल, और अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है. ये चारे न सिर्फ मछलियों को पोषण देते हैं, बल्कि उनकी ग्रोथ भी तेजी से करते हैं. ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की रिपोर्ट बताती है कि गोबर में नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो मछलियों के वजन को तेजी से बढ़ाते हैं. किसान तालाब में सीधे गोबर डाल सकते हैं, जिससे पानी में प्लवक (प्लैंक्टन) बढ़ते हैं और मछलियों को भरपूर भोजन मिलता है. इसके अलावा, गोबर से बनी गोली भी ICAR ने तैयार की है जो फीड के रूप में दी जा सकती है.

कितनी मात्रा में और कैसे डालें गोबर?

अगर आप 1 हेक्टेयर में मछली पालन शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में 2,000 किलो गोबर तालाब में डालें. इसके बाद हर महीने 1,000 किलो गोबर डालते रहें. इससे मछलियों को लगातार पोषण मिलता रहेगा और उनका वजन तेजी से बढ़ेगा. नतीजतन, कम समय में ज्यादा उत्पादन और ज्यादा कमाई संभव होगी. यदि गाय-भैंस का गोबर पर्याप्त मात्रा में नहीं है, तो बकरी का मल भी चारे के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है. बकरी का मल पानी में जल्दी घुल जाता है, जिससे मछलियां उसे आसानी से खा सकती हैं. इस तकनीक से मछलियों का स्वाभाविक विकास होता है और किसान को खर्च भी कम आता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Sep, 2025 | 11:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम