Goat Farming: बच्चों की शुरुआती देखभाल में न करें लापरवाही, जानिए फीडिंग का सही फॉर्मूला

बकरी पालन में लोग अक्सर अच्छी नस्ल, दवाइयों और बाड़े की सफाई पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन सबसे जरूरी कड़ी बकरी के बच्चों की शुरुआती देखभाल को नजर अंदाज कर देते हैं. यही वह वक्त होता है जब सही खुराक और देखभाल से एक कमजोर बच्चा भी तगड़ा और मुनाफे वाला जानवर बन सकता है.

धीरज पांडेय
नई दिल्ली | Published: 9 Jul, 2025 | 06:12 PM

बकरी पालन में कई लोग अच्छी नस्ल, दवाइयों और बाड़े की सफाई का ध्यान रखते हैं. लेकिन जो सबसे अहम है बच्चों की शुरुआती देखभाल, उसमें गलती कर जाते हैं. यही वो समय होता है, जब बकरी के बच्चे मजबूत बनते हैं या कमजोर पड़ जाते हैं. अगर जन्म से तीन महीने तक का आहार सही नहीं हुआ तो बच्चा आगे जाकर बीमारियों का शिकार हो सकता है या मर भी सकता है. इसलिए जरूरी है कि इस उम्र में उन्हें सही और संतुलित खुराक दी जाए.

जन्म से तीन महीने तक कैसा हो मेमनों का आहार

बकरी के बच्चे  (मेमना) जब पैदा होते हैं तो उनका वजन नस्ल के हिसाब से 1.6 किलो से लेकर 7 किलो तक होता है. इस उम्र में बच्चों की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है. मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जन्म के बाद पहले 4 से 7 दिन तक उन्हें मां का पहला गाढ़ा दूध यानी खींस (फेनूस) जरूर पिलाएं. यह दूध बच्चे के लिए अमृत जैसा होता है. क्योंकि, खींस पिलाने से बच्चे को ताकत मिलती है और उसके शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. अगर खींस नहीं दिया गया तो बच्चा कमजोर रहेगा और जल्दी बीमार हो सकता है.

सात दिन बाद बच्चे को मां से अलग कर देना चाहिए और दिन में 2 से 3 बार दूध देना चाहिए. यही वो समय है जब मेमनों को थोड़ा-थोड़ा स्टार्टर दाना (Creep Feed) देना शुरू करें. इससे बच्चा जल्दी मजबूत होगा और बाद में हरा चारा और सूखा दाना भी आराम से खा सकेगा. सही शुरुआत से ही मेमनों की सेहत और ग्रोथ अच्छी होती हैआप घर पर ही बच्चों के लिए स्टार्टर दाना बना सकते हैं.

घर पर ही तैयार करें मेमनों के लिए पोषक दाना

अगर आप बकरी के बच्चों के लिए घर  पर ही स्टार्टर दाना बनाना चाहते हैं तो इसमें सामग्री तय मात्रा में मिलाएं. इसके लिए मकई 32 फीसदी, मूंगफली की खल्ली 35 फीसदी, गेहूं का चोकर 20 फीसदी, खनिज मिश्रण 2.5 फीसदी नमक 0.5 फीसदी और फिश मील (अगर उपलब्ध हो) 10 फीसदी मिलाएं. यह सभी चीजें बाजार में मिल जाती हैं. बस इसके लिए करना ये होगा कि इन्हें साफ करके दर्रा बनाएं और अच्छे से मिलाकर दाना तैयार करें. ध्यान रखें कि कोई भी सामग्री पुरानी, सड़ी या फफूंदी लगी न हो, वरना बच्चों को दस्त, बुखार जैसी बीमारियां हो सकती हैं. हमेशा साफ और सूखी सामग्री का ही इस्तेमाल करें.

मेमनों को नए आहार की शुरुआत सावधानी से करें

  • दाने को सूखे और साफ जगह पर रखें.
  • बकरी के बच्चों को धीरे-धीरे दाने की आदत डालें.
  • कोई भी नया खाना देने से पहले थोड़ा-थोड़ा दें और देखें कि बच्चा कैसे प्रतिक्रिया करता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी