एक मुर्गी फार्म से 30 पोल्ट्री फार्म तक पहुंचा बर्ड फ्लू, 35 हजार मुर्गियों की मौत के बाद अलर्ट जारी

रामपुर के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू से 35,000 से ज्यादा मुर्गियां मरीं. प्रशासन ने 30 फार्म सील कर इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया. सावधानी और जागरूकता से ही इस संक्रमण से बचाव संभव है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 13 Aug, 2025 | 01:52 PM

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू यानी एवियन इनफ्लूएंजा वायरस ने मुर्गा व्यापारियों का संकट बढ़ा दिया है. प्रदेश के रामपुर जिले में बर्ड फ्लू ने अचानक तबाही मचा दी है. बिलासपुर तहसील के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों में लगभग 35,000 से अधिक मुर्गियां बर्ड फ्लू की वजह से मर चुकी हैं. इस खतरनाक वायरस ने पोल्ट्री फार्म और ग्रामीण इलाकों में डर और हड़कंप मचा दिया है. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 पोल्ट्री फार्मों को बंद कर दिया है और संक्रमित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने और फार्म के पास न जाने की सलाह दी गई है. जानिए इस बीमारी से जुड़ी पूरी जानकारी और प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम.

बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे फैला

बिलासपुर तहसील के सिहोर और सिहोरा गांवों में अचानक मुर्गियों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ. फार्म संचालक मरी हुई मुर्गियों को सही तरीके से न फेंककर खुले में छोड़ देते थे, जिससे संक्रमण तेजी से फैल गया. यह वायरस काफी संक्रामक होता है, जो पक्षियों से इंसानों तक भी फैल सकता है. शुरू में ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन जैसे-जैसे मृत मुर्गियों की संख्या बढ़ी, प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लिया. पशुपालन विभाग ने जांच के लिए नमूने भेजे, जिसमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई.

30 पोल्ट्री फार्म सील, अलर्ट जारी

बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया. 30 पोल्ट्री फार्मों को तत्काल सील कर दिया गया. मरी हुई 35,000 से ज्यादा मुर्गियों को जेसीबी की मदद से गड्ढों में दफन किया गया ताकि संक्रमण न फैले. पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है. लगातार इलाके की सैनिटाइजेशन और निगरानी जारी है. मीडिया रिपर्ट के अमुसार पशुपालन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर आपातकालीन बैठक की और रणनीति बनाई.

ग्रामीणों के लिए जरूरी सावधानियां

प्रशासन ने ग्रामीणों को खासतौर पर कुछ निर्देश दिए हैं जिनका पालन करना बेहद आवश्यक है-

  • पोल्ट्री फार्म के पास बिल्कुल न जाएं.
  • मृत या बीमार पक्षियों को छूने या हटाने से बचें.
  • अगर किसी को बुखार, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • मुर्गी-मुर्गे या अंडे खाने से पहले पूरी तरह पकाएं.
  • इन सावधानियों से न सिर्फ संक्रमण का खतरा कम होगा, बल्कि लोगों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

बर्ड फ्लू से निपटने की रणनीति और आगे के कदम

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग लगातार इस मामले पर काम कर रहे हैं. अब तक जो पोल्ट्री फार्म बंद किए गए हैं वहां पर गहन जांच और सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है. संक्रमित इलाकों में भीड़-भाड़ और आवाजाही को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े नियम लागू किए गए हैं. ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी संदिग्ध पक्षी की सूचना तुरंत दें ताकि समय रहते संक्रमण को रोका जा सके. आगे भी प्रशासन संक्रमित इलाकों में सख्ती बरतने और निगरानी बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई