गर्मियों में पोल्ट्री पर बढ़ा हीट स्ट्रेस का खतरा, घट सकता है अंडा उत्पादन.. बचाव के लिए करें ये 5 उपाय

Murgi Palan Ke Tips: गर्मी के मौसम में पोल्ट्री को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए मुर्गियों को हमेशा साफ और ठंडा पानी देना, शेड में कई जगह पानी की व्यवस्था करना और हवादार माहौल बनाए रखना जरूरी है. सही हाइड्रेशन और देखभाल से हीट स्ट्रेस से बचाव होता है और अंडा उत्पादन भी स्थिर बना रहता है.

Isha Gupta
नई दिल्ली | Published: 11 Apr, 2026 | 02:59 PM

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले किसानों के लिए गर्मी का मौसम सबसे कठिन समय माना जाता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, उसका सीधा असर मुर्गियों की सेहत और उनके उत्पादन पर पड़ता है. पशुपालन विभाग के अनुसार अगर समय पर सही देखभाल न की जाए, तो मुर्गियों को हीट स्ट्रेस यानी ज्यादा गर्मी का दबाव होने लगता है. इससे न केवल अंडों का उत्पादन कम हो जाता है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए गर्मी के दिनों में मुर्गियों को ठंडा, सुरक्षित और आरामदायक माहौल देना बहुत जरूरी होता है, ताकि उनका स्वास्थ्य और उत्पादन दोनों बेहतर बना रहे.

बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

  • गर्मी में पोल्ट्री के लिए सबसे अहम चीज है साफ और ठंडा पानी. मुर्गियों के शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी की सबसे जरूरी होता है.
  • हमेशा ध्यान रखें कि पानी ताजा और ठंडा हो.
  • पानी के बर्तन दिन में कई बार साफ करें.
  • अगर पानी गर्म हो जाए तो तुरंत बदलें.
  • ठंडा और स्वच्छ पानी मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है और उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है.

हर मुर्गी तक पानी पहुंचे, इसका रखें ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि एक ही जगह पानी रखने से कुछ मुर्गियां पानी पी लेती हैं, जबकि बाकी को परेशानी होती है. इससे कई पक्षियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता. पोल्ट्री शेड में अलग-अलग जगहों पर पानी के बर्तन रखें, भीड़भाड़ से बचाने के लिए पानी के सोर्स बढ़ाएं और सैथ हा इस बात का ध्यान रखें कि हर मुर्गी आसानी से पानी तक पहुंच सके. इससे सभी पक्षियों को बराबर पानी मिलेगा और वे स्वस्थ रहेंगे.

हाइड्रेशन क्यों है इतना जरूरी?

गर्मी के मौसम में मुर्गियों के शरीर से पानी तेजी से निकलता है. अगर उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो वे जल्दी कमजोर हो सकती हैं.

  • पानी की कमी से अंडा उत्पादन घटता है.
  • शरीर में कमजोरी और सुस्ती आ जाती है.
  • गंभीर स्थिति में मुर्गियों की मौत भी हो सकती है.

इसलिए गर्मियों में हाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है.

गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त उपाय

गर्मियों में मुर्गियों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पानी देना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ और आसान उपाय भी अपनाने जरूरी होते हैं. पोल्ट्री शेड को हमेशा हवादार और छायादार रखना चाहिए, ताकि अंदर गर्मी कम महसूस हो. दिन के समय हल्का पानी का छिड़काव करने से भी वातावरण ठंडा रहता है. इसके अलावा, फैन या कूलर का इस्तेमाल करने से शेड के अंदर ठंडी हवा बनी रहती है. ये छोटे-छोटे उपाय मुर्गियों को गर्मी से राहत देते हैं और उनका तनाव कम करते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और उत्पादन बेहतर बना रहता है.

स्वस्थ पोल्ट्री से बढ़ेगा उत्पादन

जब मुर्गियां स्वस्थ और आरामदायक माहौल में रहती हैं, तो उनका अंडा उत्पादन और ग्रोथ दोनों बेहतर होती है. गर्मी में सही देखभाल करने से किसान नुकसान से बच सकते हैं और अपनी आय को स्थिर रख सकते हैं.

गर्मी के मौसम में पोल्ट्री की देखभाल थोड़ी ज्यादा जरूरी हो जाती है. साफ और ठंडा पानी, पर्याप्त पानी के स्रोत और सही वातावरण बनाए रखकर मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचाया जा सकता है. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर किसान अपनी पोल्ट्री को स्वस्थ रख सकते हैं और उत्पादन में गिरावट से बच सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़