सेंसर से पता चलेगी बीमारी, नई तकनीक से बढ़ेगा दूध उत्पादन.. किसानों की बढ़ेगी इनकम

Dairy Farming: गौपालन में नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं. बेहतर नस्ल, डिजिटल निगरानी और सही आहार से दूध उत्पादन में सुधार होता है. आधुनिक तरीके अपनाने से कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है और डेयरी व्यवसाय को मजबूत बनाया जा सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 24 Apr, 2026 | 12:22 PM

Smart Farming: आज के समय में सिर्फ पारंपरिक तरीके से गौपालन करना किसानों को सीमित आय ही दे पाता है. बदलते दौर में अब डेयरी को एक आधुनिक और लाभदायक व्यवसाय बनाने की जरूरत है. बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अनुसार, नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं. सही नस्ल, डिजिटल निगरानी और स्मार्ट फीडिंग जैसे उपाय डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला रहे हैं.

बेहतर नस्ल से बढ़ेगा दूध उत्पादन

डेयरी व्यवसाय में सबसे जरूरी है अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध  देने वाले पशु. इसके लिए उन्नत प्रजनन तकनीकें काफी कारगर साबित हो रही हैं. इन तकनीकों के जरिए मादा बछड़ों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, जो आगे चलकर दूध उत्पादन को मजबूत करती हैं. पारंपरिक तरीकों में अक्सर संतुलन नहीं बन पाता, लेकिन वैज्ञानिक तरीके अपनाने से नस्ल सुधार और उत्पादन दोनों में तेजी आती है. विभाग का कहना है कि सही प्रजनन से डेयरी का भविष्य मजबूत होता है.

डिजिटल निगरानी से पशुओं की सेहत सुरक्षित

अब तकनीक की मदद से पशुओं की सेहत  पर हर समय नजर रखना आसान हो गया है. डिजिटल निगरानी के तहत पशु के गले में सेंसर लगाया जाता है, जो उसकी गतिविधियों की जानकारी देता है. ये जानकारी मोबाइल पर मिलती है, जिससे पता चलता है कि पशु बीमार है या प्रजनन के लिए तैयार है. इससे समय पर इलाज और सही देखभाल संभव हो पाती है, जिससे नुकसान कम होता है. विभाग के अनुसार, ये तकनीक पशुपालकों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है.

मशीन से दूध निकालना ज्यादा सुरक्षित और आसान

अगर पशुओं की संख्या ज्यादा है, तो हाथ से दूध निकालना  मुश्किल हो सकता है. ऐसे में मशीन से दूध निकालना बेहतर विकल्प है. इससे दूध साफ और स्वच्छ तरीके से निकलता है, जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है. इसके साथ ही, इससे पशुओं में होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. यह तरीका समय और मेहनत दोनों की बचत करता है और बड़े स्तर पर डेयरी चलाने में मदद करता है.

स्मार्ट फीडिंग से मिलेगा बेहतर पोषण

पशुओं के लिए सही आहार बहुत जरूरी होता है. आधुनिक तरीकों  से बिना मिट्टी के भी हरा चारा तैयार किया जा सकता है, जो बहुत पौष्टिक होता है. इस चारे को सही तरीके से खिलाने से बर्बादी कम होती है और पशुओं को पूरा पोषण मिलता है. अच्छा आहार मिलने से पशु स्वस्थ रहते हैं और दूध उत्पादन भी बढ़ता है. विभाग का मानना है कि सही फीडिंग डेयरी व्यवसाय की सफलता की कुंजी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़