UP में ‘गोबर पेंट’ से होगी सरकारी इमारतों की रंगाई- पुताई, ऐसे परिवारों को मिलेगी गाय

उत्तर प्रदेश में अब सरकारी इमारतों की रंगाई-पुताई के लिए गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल होगा. जबकि, सीएम योगी ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों को मुफ्त गाय देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है. इससे रोजगार, पोषण और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी.

वेंकटेश कुमार
नई दिल्ली | Updated On: 5 May, 2025 | 12:14 PM

उत्तर प्रदेश में अब सरकारी इमारतों की रंगाई-पुताई में गोबर का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अधिकारियों के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि यूपी में सरकारी इमारतों की रंगाई-पुतलाई गोबर से बने ‘नेचुरल पेंट’ से  किया जाए. इससे लोगों को रोगजार भी मिलेगा और पशुपालकों की  कमाई भी होगी. खास बात यह है कि ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहायता योजना’ के तहत ऐसे गरीब परिवारों को फ्री में गाय दी जाएगी जिनके पास पहले से कोई पशु नहीं है. इसका मकसद गौ सेवा को बढ़ावा देना और दूध की उपलब्धता के जरिए घरेलू पोषण को बेहतर बनाना है.

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए. बैठक के दौरान सीएम योगी ने डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए तकनीक और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उनके मुताबिक, डेयरी सेक्टर में नई-नई तकनीकों के इस्तेमाल से गोपालन करना ज्यादा बेहतर और आसान हो जाएगा. साथ ही इससे किसानों की कमनाई भी बढ़ेगी. यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में गौ प्रोटेक्शन सेंटर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने देसी गायों की नस्लों को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने और बेहतरीन ‘काऊ शेल्टर’ को सम्मानित करने का सुझाव दिया.

40,968.29 हेक्टेयर चारागाह तिक्रमण से मुक्त

इसके अलावा सीएम योगी ने गो-आधारित उत्पाद बनाने वाले संगठनों के बीच प्रतियोगिताएं कराकर इनोवेशन और क्वालिटी को बढ़ावा देने की बात कही. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40,968.29 हेक्टेयर चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, जिसमें से 12,168.78 हेक्टेयर पर हरे चारे की खेती की जा रही है. इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी बढ़ रहा है. इसमें महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और अब तक कुल 21,884 गौसेवकों को प्रशिक्षण देकर तैनात किया गया है.

यूपी में 7693 काऊ शेल्टर

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि बरेली में बड़े गौ संरक्षण केंद्रों पर IFFCO, आवंला के सहयोग से जैविक खाद और गोमूत्र प्रोसेसिंग प्लांट्स बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है. वहीं, इस समय प्रदेश में 7693 काऊ शेल्टर हैं, जिनमें 11.49 लाख गायों को रखा गया है. इन काऊ शेल्टर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और नियमित निरीक्षणों के जरिए की जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्थलों पर गौसेवकों की नियुक्ति, समय पर वेतन, भूसे के भंडार (हस्क बैंक), पानी, हरा चारा और चोकर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. खास बात यह है कि काऊ शेल्टर में नियमित पशु चिकित्सक की विजिट भी अनिवार्य करने पर जोर दिया गया है.

3.97 लाख लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन

अधिकारियों ने कहा कि यूपी में वर्ष 2024-25 में दूध की खरीद 3.97 लाख लीटर प्रतिदिन (LLPD) तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक है. इस दौरान दुग्ध उत्पादकों की सदस्यता 8 फीसदी बढ़ी और 24,031 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया. वित्तीय रूप से, कुल टर्नओवर 1,120.44 करोड़ रुपये रहा, जो कि 16 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है. भविष्य की योजनाओं के तहत, वर्ष 2025-26 में 4,922 नई सहकारी दुग्ध समितियों की स्थापना और पहले से मौजूद 21,922 समितियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 May, 2025 | 10:41 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान