जानें क्या है बर्ड फ्लू? जिससे इन 9 राज्यों के लोग हो जाएं अलर्ट

बर्ड फ्लू का संक्रमण मुख्य रूप से जंगली पक्षियों से शुरू होता है, खासकर जलपक्षियों से. संक्रमित पक्षी अपने मल, लार या नाक से वायरस फैला सकते हैं.

Kisan India
Noida | Published: 20 Mar, 2025 | 03:19 PM

भारत में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) का प्रकोप तेजी से फैलने लगा है. इस बीमारी के कारण पोल्ट्री फार्मों को भारी नुकसान पहुंच रहा है और अब तक नौ राज्यों में इसका असर देखा गया है. इन राज्यों में झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटका शामिल हैं.

झारखंड के रांची जिले में इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए करीब 5,500 पक्षियों को मार दिया गया. महाराष्ट्र के लातूर, नांदेड़, नागपुर, ठाणे और रायगढ़ जैसे जिलों में भी कई पक्षी मारे गए और 7,000 से अधिक पक्षियों को जान से हाथ धोना पड़ा. आइए जानते हैं क्या है बर्ड फ्लू? जिससे सावधान रहने की है जरुरत.

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है, जो खासतौर पर पक्षियों को प्रभावित करती है. यह H5N1 वायरस के कारण होता है और दूषित पानी, भोजन या संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है. यह पक्षियों में फैलने के साथ ही कभी-कभी इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है.

बर्ड फ्लू कैसे शुरू हुआ?

बर्ड फ्लू का संक्रमण मुख्य रूप से जंगली पक्षियों से शुरू होता है, खासकर जलपक्षियों से. संक्रमित पक्षी अपने मल, लार या नाक से वायरस फैला सकते हैं. जब स्वस्थ पक्षी इन चीजों के संपर्क में आते हैं, तो वे भी संक्रमित हो जाते हैं.

H5N1 और इसका इतिहास

H5N1 वायरस 1997 में हांगकांग में पहली बार पाया गया था. इसके बाद, यह कई देशों में फैला और लाखों पक्षियों की मौत हुई. यह वायरस समय-समय पर बदलता रहता है, जिससे यह और खतरनाक हो सकता है. हालांकि बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन संक्रमित पोल्ट्री के संपर्क में आने या अधपका मांस खाने से इंसानों में भी संक्रमण हो सकता है.

बर्ड फ्लू के दौरान प्रभावित पक्षियों को क्यों न खाएं?

चिकन और अंडे खाने से बचें– संक्रमित इलाकों में चिकन और अंडे खाने से बचें. कच्चे या अधपके चिकन का सेवन न करें, हमेशा अच्छी तरह से पकाएं. इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म जाने से बचें और अगर जाएं तो साफ-सफाई का ध्यान रखें.

सरकारी कदम- सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पक्षियों को मारने और वायरस को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए हैं. अगर आप प्रभावित राज्यों में रहते हैं, तो सतर्क रहें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Mandi Bhav Iran Israel War Onion Export Affected Lasalgaon Mandi Latest Onion Rate

Mandi Bhav: ईरान-इजरायल जंग से प्याज का निर्यात प्रभावित, लासलगांव मंडी में 1100 रुपये क्विंटल हुआ रेट

Scorching Heat Wreaking Havoc If Left Unchecked Livestock Sick Milk Production Decline And Losses Could Mount

भीषण गर्मी से पहले पशुपालक कर लें ये तैयारियां, पशु नहीं होंगे बीमार और दूध भी बढ़ेगा

These 3 Indigenous Cows No Less Than Buffaloes Giving More Milk Less Cost And Making Huge Profits Cattle Farmers

भैंस से कम नहीं ये 3 देशी गायें, कम खर्च में ज्यादा दूध देकर पशुपालकों को करा रही मोटा मुनाफा!

Rashtriya Krashi Mela Raisen Shivraj Singh Said Agricultural Model Developed To Address Challenge Of Small Landholdings Farmers To Receive Training

छोटी जोत की चुनौती दूर करने के लिए कृषि मॉडल तैयार, राष्ट्रीय कृषि मेले में 11 से 13 अप्रैल तक किसानों को ट्रेनिंग

Wheat Procurement Standards Relaxation Haryana And Punjab Farmer Leadersalso Demanded Relaxation

राजस्थान से प्यार.. हरियाणा-पंजाब और MP को दुत्कार, गेहूं खरीद मानक में छूट पर भड़के किसान नेता

Natural Farming Methods Reached 99 Percent Of Gram Panchayats In Himachal And Farmers Receiving Double Msp

99 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा प्राकृतिक खेती का तरीका, दोगुना भाव मिलने से किसानों की संख्या लाखों के पार