विदेश की नौकरी छोड़ नवदीप ने शुरू की अनार की खेती, करोड़ों की कमाई के साथ दूसरों को दे रहे रोजगार

युवा किसान नवदीप गुलेच्छा ने बताया कि अर्थशास्त्र में परास्नातक करने बाद वो नौकरी के लिये इग्लैंड चले गये थे. लेकिन स्वदेश प्रेम के आगे वो वहाँ टिक नही पाये और बैंक की नौकरी छोड़ कर साल 2013 में भारत वापस आ गए.

मोहित शुक्ला
लखनऊ | Updated On: 3 Jul, 2025 | 02:49 PM

जिस उम्र में युवाओं को घूमने-फिरने , पढ़-लिखकर लग्जरी लाइफ जीने का और बढ़िया एसी वाली कार में घूमने का शौक होता है, उस उम्र में राजस्थान का एक युवा तपती धूप में मेहनत और पसीने से खेती कर रहा है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं नवदीप गुलेच्छा की जो कि एक युवा किसान हैं और अपनी उम्र के युवाओं से अलग सोच रखते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनका खेती करने का जुनून उन्हें इंग्लैंड जैसे देश से वापस अपने वतन भारत ले आया. आज भारत में नवदीप ने अपनी एक अलग पहचान बनी ली है. बता दें कि नवदीप खुद तो करोड़ों में कमाई कर रहे हैं इसके साथ ही अपने आस-पास के लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर बना रहे हैं और रोजगार दे भी रहे हैं.

इंग्लैंड में बैंक की नौकरी छोड़ी

राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले युवा किसान नवदीप गुलेच्छा ने अर्थशास्त्र (Economy) में परास्नातक (Post Graduation) करने के बाद इंग्लैंड में पच्चीस हजार पाउंड के पैकेज पर रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में नौकरी शुरू की. लेकिन अपने वतन की मिट्टी नवदीप को वापस राजस्थान, उनके घर उन्हें वापस ले आई. नवदीप ने इंग्लैंड में बैंक की अच्छी नौकरी को छोड़ दिया और वापस अपने घर सिरोही, राजस्थान आ गए. सिरोही में नवदीप गुलेच्छा ने खेती किसानी की शुरुआत की. जिससे आज के समय में नवदीप करोंड़ों में कमाई कर रहे हैं और अपने साथ-साथ गांव के लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. अपनी इस पहल से नवदीप गुलेच्छा ने राजस्थान ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है.

पपीते की खेती से की शुरुआत

‘किसान इंडिया’ से बात करते हुए सिरोही के युवा किसान नवदीप गुलेच्छा ने बताया कि अर्थशास्त्र में परास्नातक करने बाद वो नौकरी के लिये इग्लैंड चले गये थे. लेकिन स्वदेश प्रेम के आगे वो वहाँ टिक नही पाये और बैंक की नौकरी छोड़ कर साल 2013 में भारत वापस आ गए. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की आरामदायक नौकरी को छोड़कर उन्होंने राजस्थान की तपती गर्मी में खेती-किसानी करने को चुना. नवदीप बताते हैं कि उन्होंने खेती की शुरुआत अपने फॉर्म हाउस से की. उन्होंने सबसे पहले अपने फार्म हाउस पर पपीते की खेती शुरू की थी. पपीते के बाद उन्होंने नींबू की भी खेती की जिसके बाद उनके हाथ बड़ी सफलता मिली. खेती मे मिली सफलता ने नवदीप के हौसले को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

Pomegranate Farming

नवदीप गुलेच्छा के फार्म में उगाए गए अनार

25 लाख की लगात से शुरु की अनार की खेती

पपीता और नींबू की खेती से सफलता मिलने के बाद नवदीप ने साल 2015 में 30 एकड़ जमीन पर 25 लाख रुपये की लागत से अनार की खेती की शुरुआत की . उन्होंने बताया कि अनार की खेती में किया गया पच्चीस लाख रुपये का निवेश से आज वे सालाना करोड़ों में कमाई कर रहे हैं. इसके साथ ही उनकी उगाए हुए अनार सीधे नीदर लैंड,सऊदी अरब समेक कई देशों में एक्सपोर्ट भी किए जा रहे हैं. नवदीप ने बताया उनकी खेती की खासियत है कि वे सीड लेस अनार की खेती करते हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे अपने फार्म पर जालौर प्रजाति के अनार की बागवानी करते हैं जो कि बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. इसकी खासियत है कि इसमें रस की मात्रा ज्यादा होती है , जिसके कारण विदेशों में इस किस्म की मांग ज्यादा होती है.

Sirohi Farmer

इंग्लैंड में बैंक की नौकरी छोड़ भारत में शुरू की खेती

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jul, 2025 | 02:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट