ज्यादा बारिश से बर्बाद हो रहे केले, किसान परेशान- जानिए वजह और बचाव के तरीके

केला एक ऐसा फल है जो गर्म और नम जलवायु में अच्छी तरह फलता-फूलता है. लेकिन जब बारिश जरूरत से ज्यादा होने लगती है, तो खेतों में पानी भर जाता है और इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 29 May, 2025 | 03:03 PM

केला हमारे देश का एक प्रमुख फल है, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि लाखों किसानों की आजीविका का सहारा भी है. लेकिन हाल के वर्षों में अत्यधिक बारिश की वजह से केले की फसल को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. खासकर वे इलाके जहां मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान हो जाता है, वहां केले की खेती खतरे में पड़ जाती है.

बारिश बनी संकट, फसल में घुसा रोग

केला एक ऐसा फल है जो गर्म और नम जलवायु में अच्छी तरह फलता-फूलता है. लेकिन जब बारिश जरूरत से ज्यादा होने लगती है, तो खेतों में पानी भर जाता है और इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

एन्थ्रेक्नोज (Anthracnose) और पैनेमा डिजीज (Panama Disease) जैसे फंगल रोग गीले माहौल में तेजी से फैलते हैं. इससे केले के फलों पर काले धब्बे पड़ जाते हैं और उनका बाजार मूल्य गिर जाता है. फल जल्दी सड़ने लगता है और किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

फल टूटते हैं, समय से पहले गिर जाते हैं

तेज बारिश से सिर्फ रोग ही नहीं, बल्कि केले के फल शारीरिक रूप से भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. भारी बारिश के कारण पौधों पर लगे फलों पर पानी की बौछारें जोर से गिरती हैं, जिससे फल झुक जाते हैं या टूटकर गिर जाते हैं. कई बार फल जमीन पर गिरते ही खराब हो जाते हैं, जिससे पैदावार में सीधा असर पड़ता है.

पकने की प्रक्रिया भी हो जाती है गड़बड़

केले के लिए पानी और धूप का संतुलन बेहद जरूरी होता है. ज्यादा पानी मिलने से केला समय से पहले पक जाता है या फिर असमान रूप से पकता है. इससे उसका स्वाद और बनावट दोनों बिगड़ जाते हैं. जल्दी पकने वाले फल ज्यादा देर तक टिकते नहीं और मंडी में बिक्री से पहले ही खराब हो जाते हैं.

किसान क्या कर सकते हैं?

इस समस्या से निपटने के लिए किसान कुछ सावधानियां अपना सकते हैं-

  • नाली और ड्रेनेज सिस्टम तैयार करें, ताकि खेतों में पानी जमा न हो.
  • पौधों की छंटाई (pruning) करते रहें ताकि हवा का संचार बना रहे और नमी कम हो.
  • फलों को सीधे बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक या केले के पत्तों से ढंकें.
  • समय-समय पर जैविक फफूंदनाशक का इस्तेमाल करें, ताकि बीमारियों पर काबू पाया जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर

Wheat Procurement Bumper Arrival Wheat In 3 Markets Haryana

हरियाणा की इन तीन मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, 7 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा.. पर उठान में हो रही देरी

Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav Mp Cabinet Approves 286 Crore Midwasa Project For Farmers

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 286 करोड़ की मिडवासा परियोजना समेत 19,810 करोड़ रुपये के विकास को मिली मंजूरी